'पंचायत' के 'दामाद जी' के सिर पर सजा सेहरा, बेगम संग कुबूल किया निकाह, देखें तस्वीरें

Aasif Khan Marriage Photos

Aasif Khan Marriage Photos: पंचायत वेब सीरीज अभी के समय पर काफी पॉपुलर है। इसके कई सीजन भी आ चुके हैं और दर्शकों द्वारा भी इसको खूब प्यार मिला है। बता दे कि इस सीरीज में आसिफ खान ने दामाद जी यानी कि गणेश का किरदार निभाया था। वह काफी मशहूर भी हुए थे और अब वह खुद रियल लाइफ में दामाद जी बन चुके हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जेबा के साथ में शादी कर ली है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंचायत के दामाद जी यानी कि आसिफ खान ने 10 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड जेब खान के साथ में निकाह कर लिया है। इन तस्वीरों को खुद उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस दौरान दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं औरन्यूली मैरिड की स्माइल भी काफी प्यारी लग रही है।

इस दौरान आसिफ खान ने भी अपनी दुल्हनिया जेब पर खूब प्यार लुटाया और बेगम का माथा भी चूमते हुए नजर आए। निकाह करने के बाद में उन्होंने अपनी पत्नी को गले लगाया और दोनों की खुशी उनके चेहरे पर बयां होती हुई नजर आती है। इस दौरान आसिफ खान को बेगम के साथ में खुशी से नाचते हुए भी देखा गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आसिफ खान ने अपने निकाह के लिए व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी तो वही जेबा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। निकाह के समय पर आसिफ खान अपनी पत्नी को थामे हुए नजर आए और दोस्तों के साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई। एक्टर की शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस भी उन्हें मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aasif khan panchayat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X