Panchayat 5 Release Date And Time: फुलेरा में आया ये नया कैरेक्टर, जानिए कब रिलीज हो रहा है पाँचवा सीजन

Panchayat 5 Release Date And Time: 'पंचायत' भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक बन चुकी है। अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को दर्शकों से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में रिलीज़ हुए चौथे सीजन ने कहानी में बड़ा मोड़ लाकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। इसके बाद अब सभी को बेसब्री से पंचायत सीजन 5 का इंतजार है। अमेज़न प्राइम वीडियो पहले ही इस नए सीजन का कंफर्मेशन किया जा चुका है।
चौथा सीजन 24 जून को रिलीज़ हुआ था और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद फैंस अब जानना चाहते हैं कि फुलेरा गांव के लोगों की ज़िंदगी में आगे क्या नया मोड़ आने वाला है।
पंचायत सीजन 5 की रिलीज़ डेट
खबरों के मुताबिक, 'पंचायत' का पांचवां सीजन साल 2026 में रिलीज़ किया जाएगा। यह भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगा, जैसे इसके बाकी सीजन हुए थे। इस बार भी वही कलाकार और टीम सीरीज का हिस्सा रहेंगे।
हाल ही में सीजन 5 की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसमें एक लौकी को प्लॉट का सिम्बॉलिक एलिमेंट बताया गया है। पोस्ट में लिखा गया था, "हाय 5, फुलेरा वापस आने की तैयारी कर लीजिए।" यह पोस्ट मुख्य किरदारों को दिखाता है और गांव के दो गुटों के बीच चल रही खींचतान को भी इशारों में जाहिर करता है।
सीजन 4 में क्या हुआ था?
सीजन 4 में कई घटनाएं हुईं जो आगे की कहानी की नींव रखती हैं। मंजू देवी पंचायत चुनाव हार जाती हैं और क्रांति देवी को नया प्रधान चुना जाता है। वहीं, जितेंद्र कुमार द्वारा निभाया गया सचिव जी, CAT परीक्षा पास कर लेते हैं, जो उनके भविष्य के लिए एक बड़ा कदम है। इन घटनाओं ने दर्शकों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ा दी है कि आगे क्या होगा।
कौन-कौन होंगे इस बार?
सीजन 5 में भी पहले वाले सितारे लौटेंगे। इनमें होंगे: जितेंद्र कुमार (सचिव जी), नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका शामिल हैं।
इस वेब सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले चंदन कुमार और दीपक मिश्रा ने मिलकर लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications











