'पंचायत 3' की सुनीता राजवर को अपने पिता के इस काम से आती थी शर्म, बोलीं- मैंने लोगों से छिपाया क्योंकि वो...

Panchayat 3 Sunita Rajwar: पंचायत काफी पॉपुलर वेब सीरीज है। वहीं पंचायत 3 के आते ही लोगों में जोश जाग गया। वेब सीरीज के आते ही यह पॉपुलर हो गई। सीजन 3 फैन्स के दिलों में बस गया वहीं अब फैन्स तो अब सीजन 4 के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तो इस बार के सीजन में प्रधान की जंग देखी गई। इस सीजन में भूषण और उनकी पत्नी क्रांति देवी उर्फ सुनीता राजवर ने प्रधान बनने की ठान ली थी, लेकिन अंत में कुछ और ही हुआ। दोनों के किरदार ने सीरीज में जान डाल दी थी।
बता दें कि सीरीज में सुनीता के किरदार को खास पसंद किया गया। इस सीरीज के अलावा वह गुल्लक में बिट्टू के मम्मी के किरदार में भी नजर आई हैं। इस सीरीज में भी उनकी एक्टिंग काफी दमदार लग रही है। सुनीता अपने इस किरदार से बेहद तारीफें बटोर रही हैं और उन्हें अपने इस काम पर गर्व है, लेकिन सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए। सुनीता ने कहा कि वह अपने पिता के काम पर शर्म करती थीं।
वह लोगों से छिपाती थीं कि उनके पिता क्या करते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि उन्हें अपने पिता का काम बताने में शर्म आती थी। वह लोगों से छिपाती थीं कि उनके पिता क्या करते हैं। सुनीता कहती हैं कि उनके पिता ट्रक ड्राइवर थे। पहले उन्हें यह बताने में शर्म आती थी, लेकिन बाद में मुझे उनपर गर्व महसूस हुआ।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता अपने स्कूल का किस्सा सुनाती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें शर्म इसलिए आती थी क्योंकि स्कूल में बाकी बच्चों को छोड़ने के लिए ड्राइवर्स आते थे। उन बच्चों के लिए ताजा लंच भी आया करता था। इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि उनके पिता कई तरह के काम करते थे। वह ड्राइवर बन चुके हैं। दुकानों पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी सारी बचन फैमिली पर खर्च की थी। सुनती कहती हैं कि उन्हें लंबा समय लग गया अपने पिता के काम को स्वीकार करने में।


Click it and Unblock the Notifications











