करीना-सैफ की शादी में वेटर की नौकरी कर रहे थे 'पंचायत 3' के दामाद, बोले- पिता के गुजरने के बाद

पंचायत 3 वेब सीरीज ने आते ही धूम मचा दी थी। रिलीज के कुछ ही देर बार सोशल मीडिया पर तारीफों की लाइन लग गई थी। बता दें कि इस सीरीज में नजर आने वाले सभी किरदार सभी काफी फेमस हुए इतना ही नहीं लोगों ने जमकर सभी किरदारों की तारीफ की है। वहीं इस सीरीज में नजर आने वाले पंचायत के दामाद गणेश उर्फ आसिफ खान ने भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। अंत में जो उन्होंने किया उसे देखकर पूरे फुलेरा का ही नहीं फैन्स का भी दिल खुश हो गया था।
कई सीरीज में काम कर चुके हैं आसिफ
बता दें कि इस सीरीज से पहले वह मिर्जापुर, पंचायत, पाताल लोक, पगलैट, ह्यूमन जैसे कई ओटीटी सीरीज में नजर आ चुके हैं, लेकिन आसिफ खान का यह सफर इतना आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल किया था। बता दें कि आसिफ खान राजस्थान के चित्तौरगढ़ के पास गांव निम्बाहेड़ा के रहने वाले हैं। पंचायत के बाद आसिफ खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया।
पिता के गुजरने के बाद बढ़ गईं जिम्मेदारी
एक्टर ने कहा कि उनके पिता सीमेंट कंपनी में काम किया करते थे। वह यह चाहते थे कि उनका बेटा भी उनकी तरह ही सीमेंट कंपनी में काम करें, लेकिन लगता है कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। साल 2008 में आसिफ खान के पिता का निधन हो गया। उसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उनपर ही आ गई थी। इसीलिए वह घर चालने के लिए छोटे मोटे काम किया करते थे।
सैफ करीना की शादी में वेटर थे आसिफ
आसिफ खान ने कहा कि मजबूरी की वजह से उन्होंने वेटर की भी नौकरी की थी। दरअसल वह होटल के किचन में काम करते थे। इस दौरान वहां एक पार्टी आई। जो बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के रिसेप्शन की थी। इस दौरान उन्होंने दोनों की शादी में भी काम किया था।
नौकरी छोड़ दिया एक्टिंग पर ध्यान
आसिफ ने आगे कहा कि वह इस नौकरी से तंग आ गए थे। इसके बाद उन्होंने मॉल में काम करना शुरू किया, लेकिन साथ में ऑडिशन भी देते रहे थे। फिर उन्होंने कास्टिंग असिस्टेंट के रूप में काम किया था। इसके बाद वह टॉयलेट एक प्रेम कथा, परी, पगलैट जैसी कई फिल्मों में छोटे किरदार में नजर आते गए, लेकिन ओटीटी से उन्हें पहचान मिली।


Click it and Unblock the Notifications