पंचायत सचिव की कुर्सी पर बैठ प्रधान से भी ज्यादा कमा रहे हैं अभिषेक त्रिपाठी उर्फ जीतू भइया, जानें नेटवर्थ

Jitendra kumar aka jeetu bhaiya networth: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 3 (Panchayat 3) का सभी को बेसब्री से इतंजार था। सीरीज आ गई और आते ही सभी का दिल जीत लिया है। बता दें कि पंचायत के दो सीजन काफी हिट रहे हैं। वहीं अब इस तीसरे सीजन ने आते ही तहलका मचा दिया है। बता दें कि पंचायत के एक्टर जितेंद्र कुमार अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीत चुके हैं। सीरीज में उनका फ्रस्टेशन और उनकी हल्की फुलकी लव स्टोरी ने सीरीज में जान डाल दी है। बता दें कि जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भइया अभिनय की लाइन में आना नहीं चाहते थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने कदम रखा वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के किंग बन गए हैं। चलिए जानते हैं जीतू भइया के बारे में कुछ बातें।
ऐसे हुई शुरुआत
राजस्थान के रहने वाले जितेंद्र कुमार इंजीनियर स्टूडेंट रहे हैं आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद जितेंद्र कुमार एक्टिंग की दुनिया से जुड़ गए। उन्होंने साल 2012 में TVF ज्वाइन किया और आते ही सोशल मीडिया पर छा गए। जितेंद्र कुमार ने 'मुन्ना जज्बाती: द क्यू-तिया इंटर्न', 'टेक कन्वर्सेशन विद डैड', 'ए डे विद सीरीज', 'कोटा फैक्ट्री' जैसी कई सीरीज की हैं, लेकिन जब से जितेंद्र कुमार ने कोटा फ्रैक्ट्री की है उनका नाम जितेंद्र कुमार से जीतू भाइया ही पड़ गया। हर किसी ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने लगे।
कितनी है जीतू भइया की नेटवर्थ
आपको बता दें कि पंचायत के एक एपिसोड के लिए जितेंद्र कुमार ने 70 से 80 हजार रुपये फीस ली है, लेकिन जितेंद्र कुमार ने बिंगो और बीमा जैसे कई विज्ञापन किए हैं। जिससे उन्हें मोटी रकम मिलती है। बता दें कि जितेंद्र कुमार की टोटल नेटवर्थ 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसी के साथ ही उनके पास अलीशान बंगला और लग्जरी कार कलेक्शन भी है।


Click it and Unblock the Notifications











