..................... Panchayat 3 Amazon prime web series First Look Release Jitendra Kumar Returns As Sacheev Durgesh - Hindi Filmibeat

Panchayat 3: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, पंचायत 3 का शानदार पहला लुक हुआ जारी

Panchayat 3, Jitendra Kumar

Panchayat 3: वेब सीरीज देखने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अभी हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा पसंदीदा और बहुचर्चित वेब सीरीज पंचायत को लेकर मेकर्स ने अपडेट साझा किया है। सोशल मीडिया पर 'पंचायत' के तीसरे सीजन से अभिषेक त्रिपाठी के रूप में अभिनेता जितेंद्र कुमार का पहला लुक आज जारी किया गया।

पंचायत 3 का पहला लुक हुआ जारी-

वर्तमान समय में कई सारी वेब सीरीज अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है और दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसी बीच फैंस को ज्यादा इंतजार ना कराते हुए मेकर्स ने सबकी पंसदीदा बेव सीरीज पंचायत 3 को लेकर भी अपडेट दिया है।

सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन से अभिषेक त्रिपाठी के रूप में अभिनेता जितेंद्र कुमार का पहला लुक आज जारी किया गया। ओटीटी दिग्गज ने सोशल मीडिया पर शो का पहला लुक जारी किया। फोटो में, शो में 'पंचायत' सचिव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अपनी पीठ पर बैग के साथ मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा,- "हम जानते हैं कि इंतजआर असहनीय है, इसलिए हम आपके लिए सेट से कुछ लाए हैं! #पंचायतऑनप्राइम सीजन 3।" इन तस्वीरों को देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। दर्शक अब सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दर्शकों की पसंदीदा सीरीज पंचायत-

पंचायत वेब सीरीज दर्शकों की पसंदीदा सीरीज है। इसको दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस सीरीज के पहले दो सीजन आ चुके हैं, जो कि काफी हिट रहे थे। रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म पंचायत ने हाल ही में गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार जीता।

Read more about: panchayat 3 jitendra kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X