'सेट पर होता था जानवर जैसा बर्ताव', 'पंचायत 3' की एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

Sunita Rajwar

फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लेने वाली अभिनेत्री सुनीता रजवार इन दिनों पंचायत सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दे की एक्ट्रेस ने मीडिया के साथ हाल ही में उनके साथ हुए भेदभाव और गंदे बर्ताव को लेकर खुलकर बात की।

पंचायत 3 की अभिनेत्री सुनीता रजवार ने बात करते हुए कहा कि टीवी सेट्स पर छोटे कलाकारों के साथ में जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता है। उनके साथ इतना ज्यादा बुरा व्यवहार किया गया कि एक वक्त के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया। ब्रूट इंडिया के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने बताया कि इंडस्ट्री में ज्यादातर एक्टर्स को टाइप कास्ट किया जाता है क्योंकि ऐसे में मेकर्स के लिए उन्हें स्लॉट करना बहुत आसान हो जाता है।

सुनीता रजवार ने आगे बात करते हुए कहा कि कई बार एक्टर्स इन सब चीजों के लिए मान जाते हैं क्योंकि उन्हें अपनी जीविका को चलाना होता है और वह अपने रोल को रिजेक्ट करने का भी रिस्क नहीं ले सकते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि यह काफी दर्दनाक होता है और यह पूरी तरीके से सच्चाई है।

इसी इंटरव्यू के दौरान सुनीता रजवार ने बड़े एक्टर्स और सपोर्टिंग कलाकारों के बीच में होने वाले भेदभाव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बड़े सितारों को सेट परकाफी सारी सुविधाएं प्राप्त होती है और सपोर्टिंग कलाकारों को कोई भी सुविधा प्राप्त नहीं होती। बड़े एक्टर्स को कॉल टाइम उनकी सुविधा के अनुसार मिल जाता है और मैं समझता हूं कि बड़े एक्टर्स को महीने के 30 दिन शूट करना पड़ता है।

सुनीता रजवार ने आगे बात करते हुए कहा कि कई बार उन्हें हफ्ते के साथ दिन और 24 घंटे भी शूट करना पड़ जाता है और सेट पर होने वाला भेदभाव काफी ज्यादा अपमानजनक रहता है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब आप छोटे रोल करते हो तो ना तो इज्जत मिलती है और ना ही ढंग से पैसे मिलते हैं। आपको जानवरों की तरह ट्रीट किया जाता है। वह इसी के चलते काफी ज्यादा डिप्रैस हो गई थी और 2 साल तक एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

इसी दौरान सुनीता रजवार ने आगे कहा की लीड एक्टर्स पर खूब प्यार लुटाया जाता है और कमरों में फ्रिज से लेकर माइक्रोवेव जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। उनके कमरे भी खूब चकाचक होते हैं और हम जैसे छोटे सितारों के कमरे गंदे रहते हैं और इसमें तीन से चार लोगों को बैठना होता है। छत भी ऐसी होती है जैसे अभी गिर जाएगी। वहां का बाथरूम भी साफ नहीं होता और बेडशीट भी बहुत गंदी रहती है।

More from Filmibeat

Read more about: sunita rajwar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X