..................... Panama Papers leak case Aishwarya Rai Bachchan questioned by enforcement directorate 5 hours related to bachchan family।पनामा पेपर्स लीक मामले में ईडी ने ऐश्वर्या राय बच्चन से की पांच घंटे बच्चन परिवार से जुड़ी हुई पूछताछ - Hindi Filmibeat

पनामा पेपर्स लीक - 5 घंटे ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी के 3 बड़े सवाल, जवाब में बच्चन परिवार पर बड़ी मुसीबत

By Filmibeat Desk

पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ऐश्वर्या राय बच्चन से पांच घंटे पूछताछ की। पनामा पेपर्स लीक मामले में सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन को दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय के सामने मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईडी को कुछ प्रमुख दस्तावेज भी दिए पूछताछ के दौरान दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन ने वर्जिन आइलैंड स्थित एमिक पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संबंध में पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने साल 2005 से लेकर साल 2008 तक का सालाना टर्नओवर कितना रहा है और बैंक से जुड़ी भी जानकारी ऐश्वर्या राय बच्चन से ली गई है।

aishwarya rai bachchan

आपको बता दें कि पनामा पेपर्स मामले में 500 के करीब लोगों के शामिल होने की खबर है। ऐसे में कई कलाकारों का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।यह तीसरी बार ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी की तरफ से समन दिया गया है। लेकिन इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन दो बार ईडी के सामने जांच के लिए नहीं गईं।

ऐश्वर्या ने समन स्थगित करने की मांग की थी। फिर उन्हें 9 नवंबर को समन जारी किया गया।यह पहली बार है जब ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी ने लंबी 5 घंटे की पूछताछ की है। रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि ऐश्वर्या के माता-पिता और भाई इस कंपनी में शेयरहोल्डर थे। इसे भी लेकर ऐश्वर्या से पूछताछ ईडी ने किया है।

क्या है यह पनामा पेपर्स मामला

क्या है यह पनामा पेपर्स मामला

यह सवाल भी उठता है कि आखिर क्या है यह पनामा पेपर्स मामला जिसमें 500 भारतीय लोगों के नाम है। साल 2016 में ब्रिटेन के मोस्साकफोंसेका फर्म से कुछ पेपर लीक हुए थे। जो कि टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है। इसी पेपर में 500 भारतीय का नाम है जिन्होंने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। इसी पेपर में बच्चन परिवार का भी नाम शामिल है।

संजय राउत ने सरकार पर सवाल उठाया

संजय राउत ने सरकार पर सवाल उठाया

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी के पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सरकार पर सवाल उठाया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार संजय राउत ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि ऐश्वर्या को इस वजह से नोटिस दिया गया है क्योंकि जया बच्चन विपक्षी सांसदों के साथ हैं। इसके बाद उनके बेटे, पोते और पोती को भी नोटिस भेजा जाएगा।

2005 में ऐश्वर्या को इस कंपनी का शेयर होल्डर बनाया गया

2005 में ऐश्वर्या को इस कंपनी का शेयर होल्डर बनाया गया

बता दें कि इन पेपर में बच्चन परिवार की 4 कंपनियों की जानकारी सामने आई थी। सभी कंपनियों के कैपिटल 5 हजार से 50 हजार डॉलर तक बताया गया है। बच्चन परिवार की यह कंपनी शिपिंग का काम करती है। जहां पर शिप को लेकर करोड़ों की डील होती है। हालांकि 2005 में शुरू की गई यह कंपनी 2008 में बंद हो गई थी। 2005 में ऐश्वर्या को इस कंपनी का शेयर होल्डर बनाया गया था।

ऐश्वर्या से ईडी ने पूछा यह सवाल

ऐश्वर्या से ईडी ने पूछा यह सवाल

रजिस्टर्ड कंपनी से आपका और आपके परिवार का क्या संबंध है? आपके पिता, मां और भाई इस कंपनी में शेयर होल्डर थे, इससे जुड़ी क्या जानकारी है आपके पास? इसी तरह के कई सारे सवाल ऐश्वर्या राय बच्चन से पांच घंटे के भीतर पूछे गए।ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में पार्टनर थे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X