गुटखा विज्ञापन पर अक्षय कुमार ने सरेआम मांगी माफी- मैं सारे पैसे नेक काम में लगाऊंगा
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस से माफी मांगी है। इसकी वजह है उनका नया तंबाकू टीवी एड। जिसे लेकर अक्षय कुमार ने लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया के बाद रिएक्शन दिया है। हाल ही में अक्षय कुमार का एक पान मसाला वाला एड टीवी पर टेलीकास्ट हुआ। जिसे देखकर कई लोगों ने इस तरह के टीवी एड करने को गलत बताया।

अक्षय कुमार को इसके लिए कई दिनों से आलोचना झेलनी पड़ रही है। जिसे देखते हुए अक्षय कुमार ने माफी मांगने के साथ एक बड़ी जानकारी भी दी है। अक्षय कुमार ने कहा है कि वह अब कभी भी इस तरह के ए़ड का प्रचार नहीं करेंगे।

मुझे माफ कर दीजिए
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा है कि मुझे माफ कर दीजिए। मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं।

टीवी एड के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य में लगाऊंगा
बीते कुछ दिनों से मिली आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया है। अक्षय कुमार ने साफ तौर पर कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं टीवी एड के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए लाऊंगा।

कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं
ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है, जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती। मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा।

प्यार और दुआ मांगता रहूंगा।
इसके बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और दुआ मांगता रहूंगा। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और शाहरुख खान भी पान मसाला का टीवी एड कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications