पामेला एंडरसन बिग बॉस में

By Jaya Nigam

पामेला एंडरसन की यह पहली भारत यात्रा होगी.

हॉलीवुड की जानी मानी मॉडल और अदाकारा पामेला एंडरसन इस हफ़्ते से बिग बॉस में दिखाई देंगी.

टीवी चैनल कलर्स ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार पामेला 17 नवंबर को बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी मेहमान के तौर पर आएंगी और संभवत कुछ समय वहां बिताएंगी.

टीवी सीरिज़ बेवॉच में भारतीय घरों में लोकप्रिय हुई पामेला एंडरसन अपने सुगढ शरीर के लिए जानी पहचानी जाती हैं.

ये पामेला एंडरसन की पहली भारत यात्रा है और वो बिग बॉस में शामिल होने वाली पहली अमरीकी नागरिक भी होंगी.

पामेला ने बिग बॉस में आने के बारे में कहा, ‘‘ नमस्ते इंडिया. लास एंजल्स से भारत की दूरी लंबी है लेकिन मैं बहुत खुश हूं भारत आकर और बिग बॉस के घर में रहने वालों से मिलने की योजना से. ये मेरी पहली भारत यात्रा है और ज़ाहिर है अपने स्टे के दौरान काफ़ी कुछ जानूंगी इस देश के बारे में.’’

कलर्स को पूरी उम्मीद है कि पामेला के आने से बिग बॉस लोगों में और लोकप्रिय होगा और उसकी टीआरपी बढ़ेगी.

उल्लेखनीय है कि इस शो के होस्ट सलमान खान हैं और ये शो लोगों में काफ़ी लोकप्रिय है. बिग बॉस के घर में जाने माने पहलवान खली भी हैं जिनमें लोगों की काफ़ी रुचि है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X