Wedding Album: पामेला ऐसा बन गई थीं यश चोपड़ा की 'सिमरन', एग्जाम देने गए थे दिल्ली... पहुंच गए मंडप

Pamela Chopra Yash Chopra Wedding Photos

Pamela Chopra Yash Chopra Wedding Photos: दिवंगत फिल्म मेकर और बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस का जादू भरने वाले यश चोपड़ा की पत्नी पामेला ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। 85 साल की उम्र में पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। पामेला ने यश चोपड़ा की फिल्मों के साथ साथ रियल लाइफ में काफी महत्वपूर्ण रोल अदा किया है।

पामेला चोपड़ा और यश चोपड़ा ने 1970 में शादी की थी। इनकी शादी की कहानी भी काफी दिलचस्प है। जिस यश चोपड़ा ने हमारी जिंदगी में इतनी सारी रोमांटिक फिल्में दीं उनकी जिंदगी की 'सिमरन' पामेला चोपड़ा थीं। यश चोपड़ा और पामेला की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है।

नेटफ्लिक्स पर 'द रोमांटिक्स' रिलीज हुई थी। इस सीरीज में यश चोपड़ा की फिल्मों, योगदान और पामेला का भी जिक्र होता है। पामेला खुद भी अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताती थीं। पामेला ने बताया था उन्होंने और यश चोपड़ा ने अरेंज मैरिज थी।

पामेला ने बताया था, "यश चोपड़ा दिल्ली में एग्जाम देने के लिए आए थे। दोनों की मुलाकात मैचुअल दोस्त के जरिए हुई थी। उस दोस्त ने डिनर के लिए मेरे पिता से पूछा। वो समय वो था जब माता पिता से इजाजत ली जाती थी। पामेला ने यश को साफ इंकार कर दिया था। पामेला को तो यश बहुत अजीब लगे थे। क्योंकि वह कुछ कहते हुए हिचकते नहीं थे। बस दोनों के बीच सबकुछ वहीं सिमट गया। दोनों ने ही एक दूसरे में इंट्रस्ट नहीं दिखाया।"

फिर एक दिन यश चोपड़ा के बड़े भाई बीआर चोपड़ा और उनकी वाइफ दिल्ली आए। उन्होंने पामेला के पैरेंट्स से यश के लिए उनका हाथ मांगा। दोनों परिवार के बीच बातचीत हुई और फिर ये रिश्ता पक्का हो गया। दोनों परिवारों ने धूमधाम से सभी रीति रिवाज निभाते हुए इस शादी को किया।

पामेला पढ़ी लिखीं, खूबसूरत और इंटीलीजेंट महिला रहीं। जिन्होंने परिवार के साथ साथ पति के कामकाज में हमेशा अपनी राय रखी। वो बेशक पर्दे पर नहीं आईं लेकिन उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर वो सब किया जो चोपड़ा परिवार के लिए कोई न कर पाता।

More from Filmibeat

Read more about: pamela chopra yash chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X