पामेला संग हनीमून पर यश चोपड़ा ने ले लिया था ये फैसला, स्विजरलैंड से लौटते कि बनाकर खड़ा कर दिया था...

pamela chopra

Yash Chopra Pamela Chopra Honeymoon: दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह एक गायिका थीं और यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई कई फिल्मों के संगीत में शामिल थीं। पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा की लाइफ में यू टर्न लाने का काम किया था। जिस यश चोपड़ा ने हमारी जिंदगी में इतनी सारी रोमांटिक फिल्में दीं उनकी जिंदगी की 'सिमरन' पामेला चोपड़ा थीं। यश चोपड़ा और पामेला की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है।

नेटफ्लिक्स पर 'द रोमांटिक्स' रिलीज हुई थी। इस सीरीज में यश चोपड़ा की फिल्मों, योगदान और पामेला का भी जिक्र होता है। पामेला खुद भी अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताती थीं। पामेला ने बताया था उन्होंने और यश चोपड़ा ने अरेंज मैरिज थी।

पामेला ने बताया था, "यश चोपड़ा दिल्ली में एग्जाम देने के लिए आए थे। दोनों की मुलाकात मैचुअल दोस्त के जरिए हुई थी। उस दोस्त ने डिनर के लिए मेरे पिता से पूछा। वो समय वो था जब माता पिता से इजाजत ली जाती थी। पामेला ने यश को साफ इंकार कर दिया था। पामेला को तो यश बहुत अजीब लगे थे। क्योंकि वह कुछ कहते हुए हिचकते नहीं थे। बस दोनों के बीच सबकुछ वहीं सिमट गया। दोनों ने ही एक दूसरे में इंट्रस्ट नहीं दिखाया।"

फिर एक दिन यश चोपड़ा के बड़े भाई बीआर चोपड़ा और उनकी वाइफ दिल्ली आए। उन्होंने पामेला के पैरेंट्स से यश के लिए उनका हाथ मांगा। दोनों परिवार के बीच बातचीत हुई और फिर ये रिश्ता पक्का हो गया। दोनों परिवारों ने धूमधाम से सभी रीति रिवाज निभाते हुए इस शादी को किया।

सब जानते हैं यश चोपड़ा के स्विजरलैंड बेहद खास डेस्टिनेशन रही है। वह हनीमून के लिए भी इस जगह पर ही पहुंचे थे। वाइफ के साथ जब वह हनीमून पर जा रहे थे तब उन्होंने सोचा कि अब वक्त आ गया है कि वह अपना खुद का कुछ शुरू करें। वह अब तक बड़े भाई बीआर चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस में रहकर 4-5 फिल्में बना चुके थे। जब वह हनीमून से लौटे तो उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलने का मन बनाया।

पामेला पढ़ी लिखीं, खूबसूरत और इंटीलीजेंट महिला रहीं। जिन्होंने परिवार के साथ साथ पति के कामकाज में हमेशा अपनी राय रखी। वो बेशक पर्दे पर नहीं आईं लेकिन उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर वो सब किया जो चोपड़ा परिवार के लिए कोई न कर पाता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X