Pamela Chopra: जब यश चोपड़ा के काम में दखल देने लगी थी पत्नी पामेला, तो दूसरे फिल्ममेकर्स ने उठाया यह कदम

Pamela Chopra: बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होंने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, हर कोई उनकी मौत से दुखी है। ऐसे में आज हम आपको यश चोपड़ा और उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा से जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में बताते हैं।
दरअसल यह किस्सा काफी पुराना है, किस्सा सलीम-जावेद से भी जुड़ा है, किस्सा है 'त्रिशूल' फिल्म का, जिसे यश चोपड़ा डायरेक्ट कर रहे थे। 1978 में आई त्रिशूल की स्क्रिप्ट सलीम-जावेद ने और प्रोड्यूसर थे गुलशन राय।
इस फिल्म में शशि कपूर, अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार इस फिल्म में लीड रोल में थे। कहा जाता है कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग के दौरान यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा काफी दखलअंदाजी करती थीं।
पामेला चोपड़ा को ज्यादातर लोग यश चोपड़ा की पत्नी के रूप में जानते हैं लेकिन, कम हो लोगों को पता है कि पामेला खुद एक प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने होम प्रोडक्शन यशराज फिल्म्स के अलावा और भी बहुत सी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।
जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 'घर आजा परदेसी', आइना के 'मेरी बन्नो की आएगी बारात', बाजार के 'चले आओ सैंया' और चांदनी के 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी' जैसे सदाबहार गीत गाए हैं।
यही नहीं, उन्होंने कुछ फिल्में लिखीं और प्रोड्यूस भी की हैं लेकिन, त्रिशूल की स्क्रिप्टिंग के दौरान जब उन्होंने दखल देना शुरू कर दिया तो सलीम-जावेद काफी नाराज हो गए।
शूटिंग के दौरान वह अक्सर सेट पर मौजूद रहतीं और यश से कहतीं ये सीन ठीक नहीं है, वह सीन ठीक नहीं है। वह सलीम-जावेद से स्क्रिप्ट में सुधार के लिए कहते, ऐसे करते-करते 40 दिन शूटिंग और करनी पड़ी।
खैर पर दोनों से जैसा कहा जाता वह चुपचाप करते जाते लेकिन जावेद अख्तर और सलीम जावेद ने पामेला को सबक सिखाने की ठान ली। त्रिशूल का एक गाना पामेला चोपड़ा को गाना था।
सलीम-जावेद ने इसे मौका बना लिया और एडिटर से दोस्ती बढ़ाई. उन्होंने एडिटर को अपने असर में ले लिया और पामेल का गाना ही फिल्म से उड़वा दिया, जब यश ने फिल्म देखी और पामेला का गाना गायब मिला तो वह हैरान रह गए।
उन्होंने सलीम-जावेद से इसे लेकर सवाल किया तो दोनों ने जवाब दिया कि फिल्म लंबी हो रही थी,अगर आप एक और गाना जोड़ देंगे तो दर्शक ऊप जाएंगे, इसीलिए ये गाना नहीं रखा गया।
हालांकि, त्रिशूल के बाद ही दोनों को एक और सबक मिल गया। दोनों ने ठान लिया कि अब किसी भी फिल्म की स्क्रिप्टिंग में किसी का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस संबंध में पहले से ही डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से करार कर लिया जाएगा। खैर किस्सा काफी पुराना है लेकिन फैंस के लिए जरुरी है यह जानना कि कैसे यश और उनकी पत्नी साथ में काम किया करते थे, आज दोनों ही इस दुनिया में नहीं है परंतु यादे साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications














