Pamela Chopra Death: पामेला चोपड़ा ने लिखी थी यश चोपड़ा की इस फिल्म की कहानी, हुई थी ब्लॉकबस्टर

pamela chopra

Pamela Chopra Death: बॉलीवुड के दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज 20 अप्रैल को निधन हो गया। वो 74 वर्ष की थीं। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पामेला चोपड़ा की पहचान सिर्फ यश चोपड़ा की पत्नी के रूप में नहीं थीं। वो एक सफल गायिका भी थीं।

पामेला चोपड़ा निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा की मां और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सास हैं। पामेला चोपड़ाखुद यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई कई फिल्मों के संगीत में शामिल थीं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यू-सीरीज 'द रोमांटिक्स' में भी वो नजर आई थीं। उन्होंने यश चोपड़ा से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियों को शेयर किया था।

करण जौहर से बातचीत में उन्होंने खुलासा किया था कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दाग: ए पोएम ऑफ लव' के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स बिल्कुल भी तैयार थे। यह बतौर प्रोड्यूसर यश चोपड़ा की पहली फिल्म थी। पामेला चोपड़ा ने कहा था- 'दाग की रिलीज से पहले कई रातों तक वो सो नहीं पाए थे। फिर यश की पहली फिल्म हिट हुई। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी पहली फिल्म हिट थी।'

उदय चोपड़ा ने 'द रोमांटिक्स' में शेयर किया था कि, उनके पिता यश चोपड़ा के लिए उनकी पत्नी की राय सबसे अधिक मायने रखती थी। दोनों मिलकर फिल्म का संगीत तय करते थे। दोनों म्यूजिक को ध्यान से सुनते थे और फैसला करते थे कि क्या फिल्म में फिट हो रहा है और क्या नहीं।

'द रोमांटिक्स' में ही यह खुलासा भी किया गया है कि, पामेला चोपड़ा ने ही यश चोपड़ा की आइकॉनिक फिल्म 'कभी कभी' की कहानी लिखी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा राखी, शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर और नीतू कपूर थीं। इसे आज भी बॉलीवुड की सबसे क्लासिक फिल्मों में एक कहा जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X