Pamela Chopra: जब यश और पामेला ने नहीं अपनाया था रानी मुखर्जी को, तो आदित्य ने छोड़ दिया था घर

Pamela Chopra

Pamela Chopra: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास और यश राज चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, हर कोई उनकी अचानक मौत ने काफी दुखी है। सोशल मीडिया पर फैंस इसको लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दुख जाहिर कर रहे हैं। लेकिन ऐसे में आज हम आपको पामेला चोपड़ा के बारें में पुरानी बात बताते हैं जब उन्होंने अपनी बहू के रुप में रानी मुखर्जी को नहीं अपनाया था तो आदित्य चोपड़ा ने अपना घर छोड़ दिया था।

यह किस्सा काफी पुराना है, एक वक्त ऐसा था जब आदित्य चोपड़ा को रानी मुखर्जी ने प्यार हो गया है लेकिन आदित्य पहले से ही शादीशूदा थे, तो ऐसे में आदित्य ने अपनी पहली पत्नी और बचपन की दोस्त पायल ने खन्ना से अलग होने का फैसला ले लिया।

परंतु यह बात आदित्य के माता पिता यश और पामेला को बहुत बुरी लगी और उन्होंने रानी मुखर्जी को आदित्य की पत्नी के रुप में स्वीकार करने से मना कर दिया और घर में आए दिन विवाद शुरु हो गए।

ऐसे में खबरें आई थी कि, यश चोपड़ा और पाम चोपड़ा अपनी बहू पायल से बहुत प्यार करते थे और रानी से बहुत प्यार नहीं करते थे और बहू के रुप में उनको अपना नहीं पा रहे थे।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यश चोपड़ा ने आदित्य चोपड़ा को घर छोड़ने के लिए कहा था, जिसके बाद जाने-माने निर्देशक लगभग एक साल तक एक पांच सितारा होटल में रहे।

ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं जो कहती हैं कि आदित्य ने खुद ही होटल में रहने का फैसला किया था जब तक कि माता-पिता ने उनके जीवन में दखल देना बंद करने का फैसला नहीं किया।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में कहा गया था, आदित्य चोपड़ा फिर एक साल बाद घर वापस आ गए क्योंकि उसकी मां अपने बेटे को घर वापस लाने के लिए बहुत उत्सुक थी। वह रानी को ज्यादा पसंद नहीं करती थी, लेकिन उसे झुकना पड़ा क्योंकि वह अपने बेटे से दूर नहीं रह सकती थी।

एक परिवार का पुनर्मिलन हुआ है हुआ और अब चीजें बेहतर हैं, हालांकि अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। वास्तव में, आदित्य चोपड़ा ने स्पष्ट रूप से अपने माता-पिता से कहा कि वह तभी शिफ्ट होंगे जब वे उनके निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

फिर इस तरह से रानी मुखर्जी चोपड़ा परिवार के बहू बनी और आदित्य की पत्नी बनकर आज काफी खुश है वह। आदित्य और रानी की शादी काफी मजबूत रही है। रानी खुद को 'पार्वती' और आदित्य को 'शिव' भी कहती हैं क्योंकि उन्हें उनके आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता।

खैर फिलहाल तो रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा खुशी-खुशी अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं और एक प्यारी सी बेटी आदिरा के माता-पिता हैं। सोशल मीडिया पर तो दोनों एक्टिव नहीं है परंतु अपने अपने काम से दोनों इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त दोनों अपने घर के महत्वपूर्ण सदस्य को खोने से काफी दुखी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pamela chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X