Pamela Chopra: जानिए कौन थी यश की पत्नी पामेला, फिल्मों में गाना गाने से लेकर कहानियां लिखने तक करती थी कई काम

Pamela Chopra

Pamela Chopra: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने फिल्मेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने आज अंतिम सास ली, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पामेला चोपड़ा 74 साल की थीं, पमेला के निधन से चोपड़ा परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है, हर कोई उनके अचानक निधन से काफी सदमें में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों से लेकर फैंस तक अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इस बात की पुष्टि करते हुए निधन को लेकर यशराज फिल्म्स की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमें लिखा गया है, "दुखों के साथ, चोपड़ा परिवार आपको बता रहा है कि 74 साल की पामेला चोपड़ा अब हमारे बीच नहीं रहीं।"

अगर बात करें पामेला चोपड़ा की तो, यश चोपड़ा की पत्नी और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा एक शानदार प्लेबैक सिंगर थीं, इसके साथ साथ वो फिल्म राइटर भी थीं। उन्होंने जितनी फिल्मों के लिए भी गाने गाए वो सभी उनके पति यानी यश चोपड़ा की ही फिल्में थीं।

Recommended Video

Pamela Chopra Death:नहीं रहीं Yash Chopra की पत्नी और Rani Mukherjee की सास, 85 साल की उम्र में निधन

इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि पामेल चोपड़ा में अलग ही टैलेंट था, वह अपने पति यश चोपड़ा के साथ मिलकर उनके सारे कामों में हाथ बटाती थी और कई बार खुद गाने गाकर और स्क्रीप लिखकर या एडिट करके यश का साथ देती थी।

हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों के लिए अलग पहचान बनाने वाले यश चोपड़ा को गुजरे करीब 10 साल हो गए, उन्होंने 21 अक्टूबर 2012 को मुंबई में आखिरी सांस ली थी। अब उनकी पत्नी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। यश और पामेला के दो बेटे हैं आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा हैं और रानी मुखर्जी इस घर की बहू हैं।

गौरतलब है कि, आखिरी बार पामेला चोपड़ा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई YRF की डॉक्यूमेंट्री द रोमांटिक्स में नज़र आई थीं। इस दौरान उन्होंने यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी, इस डॉक्यूमेंट्री में यश चोपड़ा के फिल्मों में किए काम को दिखाया गया था। साथ ही इसमें पामेला ने जो बॉलीवुड में योगदान दिया है उसका भी ज़िक्र था।

खैर फिलहाल तो पामेला चोपड़ा हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका योगदान और उनका काम हमारे बीच है और हर कोई इसकी सरहाना करता है। सोशल मीडिया पर अभी सब पामेला चोपड़ा के जाने से शोक जता रहे हैं और साथ ही उनके घर के लिए कई सितारे निकल चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pamela chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X