Pamela Chopra Death: कटरीना कैफ से लेकर शाहरुख खान और श्रद्धा कपूर तक कई सितारें पहुंचे आदित्य चोपड़ा के घर

Pamela Chopra Death: आज सुबह फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया, इसके चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। ऐसे में उनके अंतिम दर्शन और उनको अंतिम विदाई देने के लिए आदित्य चोपड़ा के घर पर कई सारे फिल्मी सितारें पहुंचे रहे हैं। और इस दुख की घड़ी में आदित्य और रानी के साथ खड़े हो रहे हैं।
सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान की, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के जिगरी यार हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान को जैसे ही अपने दोस्त आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा के निधन की जानकारी लगी। वो अपने बेट आर्यन खान के साथ यहां पहुंच गए।
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी अपनी पति विक्की कौशल के साथ आदित्य चोपड़ा के घर पर पामेला चोपड़ा के आखिरी दर्शन के लिए उनके घर पहुंची।
शाहरुख और कटरीना के अलावा श्रद्धा कपूर और फिल्मेकर करण जौहर भी आदित्य चोपड़ा के घर के बाहर देखे गए। श्रद्धा कपूर और करण जौहर भी पामेला चोपड़ा के आखिर दर्शन के लिए आदित्य के घर पहुंचे, इसके अलावा दूसरे सितारों को भी आदित्य के घर बाहर देखा गया।
खैर इस दुख की घड़ी में आदित्य चोपड़ा के साथ पूरी इंडस्ट्री खड़ी है, सोशल मीडिया पर तो कई सारे सेलेब्स दुख जता ही रहे हैं परंतु बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सिंगर सोनू निगम, कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेट, ऋतिक रोशन,करण जौहर, विक्की कौशल समेत कई सेलेब्स यश चोपड़ा के घर के बाहर भी नजर आए।
आपको बता दे कि, पामेला चोपड़ा आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट थीं। आज सुबह निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की वजह से उनका निधन हो गया। जिसकी खबर सोशल मीडिया पर सुबह सुबह ही सामने आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











