Pamela Chopra Celebs Reactions- पामेला चोपड़ा के निधन पर संजय दत्त समेत इन सितारों का छलका दर्द!

pamela chopra

यशराज परिवार इस वक्त काफी दुखी है क्योंकि दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा अब उनके बीच नहीं रहीं। आज 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। रिपोर्टों की मानें तो उनका इलाज लगातार चल रहा था और मुंबई के एक अस्पताल में इसी के दौरान उन्होने इन दुनिया को अलविदा कह दिया।

पामेला चोपड़ा को लगभग दो सप्ताह तक भर्ती रखा गया था। गुरुवार को दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने पामेला चोपड़ा के निधन की खबर की पुष्टि की। उनके परिवार में उनके बेटे हैं आदित्य चोपड़ा जो कि यशराज प्रोडक्शन संभाल रहे हैं।

इस खबर के सामने आने के बाद उनके करीबी और फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे काफी दुखी हैं। निधन के तुरंत बाद संजय दत्त, अनुष्का शर्मा और अनुपम खेर जैसे सितारों के पोस्ट सामने आए हैं।

संजय दत्त ने लिखा है, ''पामेला आंटी के निधन की खबर से मेरा दिल भारी है। उद्योग पर उनके प्रभाव और उनके द्वारा छुए गए जीवन को हमेशा याद किया जाएगा।''

इसके अलावा अनुपम खेर ने लिखा है, ''देखी ज़माने की यारी, बिछड़े सभी बारी बारी .... अलविदा पैम चोपड़ा!! आप और यश जी मुंबई में मेरे गुज़रे हुए सालों का एक अटूट और अहम् हिस्सा थे! आपकी मुस्कुराहट को मैं हमेशा ज़िंदगी का दिया हुआ एक ख़ूबसूरत तौहफ़ा समझता था। मैं ख़ुशक़िस्मत था मुझे आपके साथ ढेर सारा वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिला! ओम शांति!''

जबकि अनुष्का शर्मा ने चोपड़ा फैमिली शोकपत्र साझा करते हुए लिखा, ''आपकी आत्मा को शांति मिले पामेला आंटी।'' अभिनेत्री सोनल चौहान ने लिखा, ''पामेला चोपड़ा जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

परिवार के प्रति संवेदना और शक्ति।'' इस तरह के कई कई पोस्ट सितारों की तरफ से सामने आ रहे हैं और सभी लोग निधन को लेकर दुखी हैं। देखिए सितारों की पोस्ट..

More from Filmibeat

Read more about: pamela chopra death news bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X