First LOOK: एक साथ 7 स्टार्स की 'पलटन'.. पहली झलक ही दमदार- 7 सितंबर रिलीज
Recommended Video

जेपी दत्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म पलटन के नए पोस्टर्स रिलीज किये गए हैं। पलटन 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में जैकी श्राफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धवन राणे मुख्य किरदारों में हैं। इन पोस्टर्स में सभी किरदारों का दमदार लुक दिखाया गया है। कोई शक नहीं कि इन पोस्टर्स को देखकर लोगों को बार्डर और एलओसी कारगिल की याद आने वाली है।
बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म- ऐसा होगा खान सुपरस्टार का दिवाली धमाका
लगभग 12 सालों के बाद जेपी दत्ता एक बार फिर देशभक्ति- वॉर फिल्म लेकर वापस आए हैं। इनकी आखिरी फिल्म अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या की 'उमराव जान' थी। लिहाजा, एक लंबे गैप के बाद लोगों को जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म देखने मिलेगी।

पलटन 1967 के भारत- चीन युद्ध पर आधारित है। जहां मुख्य तौर पर युद्ध के समय सैनिकों के बीच की परिस्थिति को दिखाया जाएगा। इससे पहले भी फिल्म बार्डर और एलओसी कारगिल में जेपी दत्ता सैनिकों के जीवन की एक झलक दिखा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











