'द वैक्सीन वॉर' के सेट पर घायल हुईं पल्लवी जोशी, अस्पताल में भर्ती!

the vaccine war

Recommended Video

The Kashmir Files Actress और Vivek Agnihotri की Wife Pallavi Joshi को गाड़ी ने मारी टक्कर

विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स को लेकर खबरों का हिस्सा बने थे और इसके बाद से वो कुछ भी करते हैं तो वो खबरों का हिस्सा रहता है। इस वक्त वो वैक्सीन पर एक फिल्म बना रहे हैं जिसको लेकर खबरें चर्चा में रहती हैँ। जी हां, इस फिल्म का नाम 'द वैक्सीन वॉर' है और इसमें कई शानदार सितारे नजर आने वाले हैं। लेकिन इस वक्त खबर आ रही है कि इस फिल्म के सेट पर हादसा हो गया और अभिनेत्री पल्लवी जोशी घायल हो गई हैं।

खबरें हैं कि इस वक्त फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही और इस दौरान एक्ट्रेस को चोट लग गई थी। लोकेशन पर मौजूद लोगों की मानें तो एक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और अभिनेत्री को टक्कर मार दी।

हालांकि चोट के बावजूद, उसने अपना शॉट पूरा किया और फिर एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए गई, जहां बताया जा रहा है कि वह ठीक है। अब देखना ये है कि पल्लवी कितनी जल्दी ठीक होती हैं और फिर से फिल्म द वैक्सीन वॉर के सेट पर वापस लौटती हैं।

हालांकि उनकी चोट को लेकर किसी तरह का रिएक्शन ना तो पल्लवी जोशी की तरफ से आया है और ना ही विवेक अग्निहोत्री ने कुछ कहा है। द कश्मीर फाइल्स से पहले पल्लवी जोशी को कोई नहीं जानता था लेकिन इस फिल्म में उन्होने बड़ा धमाका किया था।

द कश्मीर फाइल्स में उनके साथ अभिनेता अनुपम खेर नजर आए थे और मिथुन चक्रवर्ती ने भी कमाल का अभिनय किया था। हालांकि द वैक्सीन वॉर इस साल रिलीज होती है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X