पल्लवी जोशी बनीं FTII की मेंबर, द ताशकंद फाइल्स के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड

By Filmibeat Desk
pallavi joshi

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी पल्लवी जोशी ने एक बेहतरीन परफॉर्मर होने के साथ साथ IamBuddha में निर्माता के रूप में भी अपनी पहचान दर्ज कराई हैं।

आपको बता दें उन्होंने बतौर एक्ट्रेस अपनी फिल्मों जैसे वो छोकरी और द ताशकंद फाइल्स के लिए प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड जीता हैं। ऐसे में हमेशा ऑडियंस को प्रभावित, दिलचस्प और आकर्षक कहानियों के साथ एंटरटेन करने वाली एक्टर प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी को अब एक और उपलब्धि होने जा रही है।

जी हां, क्योंकि उन्हें अब फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सोसाइटी के सदस्य के रूप में नामांकित किया गया हैं। भारत सरकार के इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग डिपार्टमेंट के आदेश के मुताबिक, पल्लवी जोशी को 8 मार्च 2024 से लेकर 3 सितंबर 2026 तक फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सोसाइटी के मेंबर के रूप में नियुक्त किया गया है।

एफटीआईआई के नियम 3 (1) (11) के अनुसार, भारत सरकार ने पल्लवी जोशी को 'प्रतिष्ठित व्यक्ति' के रूप में एफटीआईआई सोसाइटी के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है। जबकि एक्टर-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी को लिस्ट में चुना गया है, दूसरे सदस्यों के पैनल में श्री अनंत विजय, श्री जादुमोनी दत्ता, सुश्री पद्मजा फेननी जोगलेकर, श्री मनोज जोशी, सुश्री निशिगंधा वाड, श्री मिलिंद लेले और सुश्री अमृता रायचंद हैं।

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सोसाइटी ने पल्लवी जोशी को चुनने के बाद उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। ऐसे में यह यकीनन संस्थान के छात्रों के लिए पल्लवी से सीखना का एक सुनहरा मौका होने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pallavi joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X