पालघर मॉब लिंचिंग: रवीना टंडन का बड़ा कदम, मारे गए 29 साल के ड्राइवर के लिए करेंगी काम !
पालघर के गडचिनचले गांव में चोरी के संदेह में तीन लोगों की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 29 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है। निलेश साधुओं का ड्राइवर था।ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे।
इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल और अखबारों में बवाल मचा हुआ है। बॅालीवुड के कई स्टार्स ने भी इस हत्या पर आवाज उठाते हुए इसे बेहद दुखद बताया है। इस मामले में पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

वहीं इन सभी के नाम भी जारी किए गए थे। लेकिन अब रवीना टंडन ने पालघर मॅाब लिंचिंग के लिए एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने ड्राइवर के परिवार की आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए लोगों से एकजुट होने की गुजारिश की है। यहां पढ़ें कि रवीना टंडन ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications