#SalmanKhan: ''ये शर्मनाक है.. सिंगर्स को 'सुपरस्टार्स' से काम की भीख मांगनी पड़ती है..''
सलमान खान से ऐसी माफी शायद ही किसी और ने मांगी होगी, जैसी कि अरिजित सिंह ने मांगी। फेसबुक पर.. सबके सामने.. अपने लाखों, करोड़ों फैंस को दिखाते हुए.. कुछ भी कहें, अरिजित सिंह में सबके सामने बात रखने की हिम्मत तो है।
खैर, इतनी माफी मांगने के बावजूद सलमान खान अरिजित सिंह को माफ ना करने की ठान चुके हैं। जी हां, सुल्तान का एल्बम रिलीज हो चुका है और वहां अरिजित सिंह का कोई गाना नहीं। बल्कि फिल्म में अब वह गाना आप राहत फतेह अली खान की आवाज में आप सुन पाएंगे।
'घमंडी और OVERRATED हैं सलमान खान.. माफी मांगने की जरूरत नहीं....'
बहरहाल, इस मामले में मीका सिंह के बाद अब पलाश सेन ने भी कुछ ऐसा कहा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी शर्मा जाएं। पलाश सेन के बॉलीवुड म्यूजिक के आगे मरते पॉप म्यूजिक पर निराशा जाहिर की है। और कहा कि- यह शर्मनाक है कि आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स को काम के लिए सुपरस्टार्स से जाकर माफी मांगनी पड़ती है।
इतना ही नहीं, बल्कि पलाश सेन ने कहा कि लोगों को बॉलीवुड म्यूजिक से आगे सच्चे संगीत को समझना होगा। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा क्यों होता है कि फिल्मों में या बॉलीवुड में सबसे कम तवज्जो एक सिंगर और संगीत बनाने वाले को दी जाती है!
बहरहाल, सलमान खान- अरिजित सिंह के मामले में कई बयान सामने आये हैं..यहां पढ़ें-


Click it and Unblock the Notifications

