ना सिर्फ शादी बल्कि काम को लेकर भी धोखेबाज निकले पलाश मुच्छल, 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Palash Muchhal Fraud Case: शादी से पहले स्मृति मंधाना को धोखा देने वाले पलाश मुच्छल अब एक विवाद में फंस गए हैं। जो खबर अब सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है क्योंकि पलाश मुच्छल ना सिर्फ शादी बल्कि काम को लेकर भी धोखेबाज निकले हैं।

Palash Muchhal

जी हां, उनपर लाखों की हेरा फेरी का आरोप है और ये आरोप मशहूर एक्टर - फिल्ममेकर विज्ञान माने ने लगाए हैं। विज्ञान माने का कहना है कि पलाश और उनकी मां एक फिल्म के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए थे लेकिन न तो फिल्म बनी और न ही पैसे वापस किए गए। इसके बाद से पलाश मुच्छल को लेकर ढेरों बातें सामने आ रही हैं और लोग हैरान हैं कि ये कैसा इंसान है।

40 लाख रुपए का मामला

विज्ञान की मानें तो उनके साथ पलाश ने करीब 40 रुपए की हेरा फेरी की है। उन्होने आरोप लगाया कि फिल्म के प्रोजेक्ट में उन्होने करीब 40 लाख रुपये लगाए थे। काफी वक्त गुजरने के बात पता चला कि ना तो पलाश फिल्म बना रहे हैं और ना ही पैसे वापस कर रहे हैं।

कुछ महीनों के बाद जब विज्ञान ने पैसे मांगे तो पलाश की मां ने कहा कि अब फिल्म का बजट 50 लाख से बढ़कर डेढ़ करोड़ हो गया है। पलाश और मुच्छल की शादी टूटी तो मामला और गंभीर हो गया क्योंकि अब पलाश और उनकी मां ने प्रोड्यूसर का फोन उठाना भी बंद कर दिया था। 'नजरिया' नाम का एक प्रोजेक्ट बन रहा था जो कि नहीं बन पाया।

विज्ञान माने ने इसको लेकर अब कानूनी कार्यवाही का फैसला किया है। उनका कहना है कि पलाश एक जाना माना नाम थे इसलिए उन्होने उनके ऊपर भरोसा किया था लेकिन उनको इस तरह से धोखा मिलेगा इसकी उम्मीद नहीं थी। पलाश की मां पर विज्ञान का आरोप है कि जब पैसे मांग रहा था तो पलाश की मां ने उनको ब्लैकमेल करते हुए फिल्म से निकालने की धमकी दी थी।

More from Filmibeat

Read more about: controversy bollywood filmmaker
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X