..................... Palash Muchhal was in a car with Natasa Stankovic, Video went viral amid allegations of cheating - Hindi Filmibeat

क्रिकेटर की एक्स वाइफ के साथ कार में थे पलाश मुच्छल, चीटिंग के आरोपों के बीच वायरल हुआ वीडियो

Palash Muchhal

Palash Muchhal video Natasa Stankovic: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी एक मजाक बनकर रह गई है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कभी खबर आती है कि स्मृति के पापा की तबीयत खराब है तो कभी पलाश के हॉस्पिटलाइज्ड होने की बात कही जाती है।

जब सब ठीक होने वाला होता है तो खबर आती है कि पलाश ने शादी की एक रात पहले स्मृति मंधाना को किसी दूसरी लडकी साथ चीट किया है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है कि और एक बात हो रही है।

पलाश मुच्छल का एक बेहद पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो नताशा के साथ कार में हैं और कुछ ऐसा कर रह हैं कि आप भी हैरान होने वाले हैं।

कार से वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के अंदर पलाश मुच्छल नताशा के साथ हैं। इस वीडियो में दोनों सिंगर बादशाह के रैप पर एक रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पलाश बैठे हैं लेकिन नताशा लगाकार गा रही हैं। वीडियो काफी पुराना है और कहा जा रहा है कि ये तब का वीडियो है जब हार्दिक और नताशा की शादी भी नहीं हुई थी। हालांकि दोनों के बीच क्या रिश्ता था इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पलाश लगातार विवादों में हैं लेकिन घरवालों का कुछ और ही कहना है।

पलाश की मां ने कही थी ये बात

शादी और चीटिंग को लेकर पलाश की मां ने खुलकर बात की थी। उन्होने कहा था, उन्होने स्मृति और पलाश की शादी को लेकर कहा कि किसी तरह की कोई चीटिंग नहीं हुई है और स्मृति उनके परिवार की बहू बनने के लिए तैयार हैं। जी हां, पलाश की मां ने कहा, ''कोई चीटिंग वीटिंग नहीं हुई है। स्मृति मंधाना मुच्छल परिवार की बहू बनेंगी।'' अब देखने वाली बात होगी कि शादी की रश्में कब शुरु होंगी। स्मृति को पलाश ने सबके सामने स्टेडियम में प्रपोज किया था। फिलहाल आप देखिए नताशा और पलाश का ये वीडियो..

Read more about: smriti mandhana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X