प्रेमानंद महाराज के पास पाप धोने पहुंचे पलाश मुच्छल? भीड़ में गुमसुम इस हाल ही में आए नजर

Palash Muchchal At Premanand Ji Maharaj: म्यूजिशियन पालश मुच्छल और इंडियन महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी पिछले महीने तय थी, लेकिन स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण समारोह अचानक रोकना पड़ा। इसके कुछ समय बाद ही पालश भी सीने में जलन और असहजता के चलते अस्पताल में भर्ती हुए। शादी पोस्टपोन होने के बाद से ही तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, और अब एक नई तस्वीर इन चर्चाओं को और हवा दे रही है।
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे पालश
हाल ही में पालश मुच्छल के आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि वे अपनी मां के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। वायरल तस्वीर में पालश मास्क लगाए भीड़ में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
एक Reddit यूजर ने दावा किया कि उन्होंने महाराज के 2 दिसंबर के प्रवचन के वीडियो में पालश को पहचाना। यूजर्स के अनुसार, पालश की उंगलियों पर लगी मेहंदी और उनके पास मौजूद जाप माला की थैली देखकर पहचान कंफर्म हुई।
वीडियो पर और भी दावे
उसी यूजर ने कमेंट में यह भी लिखा कि वीडियो में पालश की सुरक्षा टीम और उनकी मां भी मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पालश के पिता दिखाई नहीं दिए, जिससे उन्हें लगा कि मामला सामान्य से अधिक गंभीर हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता राजपाल यादव भी उसी कार्यक्रम में नजर आए, और माना जा रहा है कि वे पालश के साथ ही पहुंचे होंगे क्योंकि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।
शादी की नई तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पालश का यहां जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल को अब दोनों की ओर से किसी ऑफिशियल बयान का काफी जोरों से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











