स्मृति मंधाना संग शादी टलने के बाद पहली बार नजर आए पलाश मुच्छल, चेहरे पर उदासी, झुकी नजरों ने बयां किया दर्द

Palash Muchhal

पलक मुच्छल के भाई सिंगर और कंपोजर पलाश मुच्छल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पहले तो पलाश और स्मृति अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में थे। फिर पलाश ने स्मृति को स्टेडियम में जाकर शादी के लिए प्रोपज किया। दोनों की शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। हल्दी लग चुकी थी, स्मृति के हाथों पर पलाश के नाम की मेहंदी भी लग चुकी थी, लेकिन जब फेरे लेने की बारी आई तब मालूम हुआ कि दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई है।

शादी टलने के बाद पहली बार दिखे पलाश

पहले तो बताया जा रहा था कि स्मृति मंधाना के पिता को हार्ट अटैक आया था जिस वजह से शादी को टालना पड़ा, लेकिन बाद भी खबरें तेजी से फैल गईं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया। पलाश की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ कई सारी चैट्स भी लीक हुईं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने यह तक कहा कि पलाश को किसी अन्य महिला के साथ होटल में देखा गया जिस वजह से शादी बीच में ही रुक गई। हालांकि अभी तक ना तो पलाश ने इस मामले में कुछ कहा है और ना ही स्मृति मंधाना ने, लेकिन पलाश की मां बार-बार यही बयान दे रही हैं कि जल्द ही दोनों की शादी होगी।

उदास चेहरे के साथ नजर आए पलाश

शादी पोस्टपोन होने और पलाश पर तमाम आरोपों के लगने के बाद आज पहली बार पलाश मुच्छल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पलाश इस दौरान फुल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने हाथ में किताब और फोन पकड़ा था, लेकिन वह ना तो मीडिया से नजरें मिलाते दिखे और ना ही पलाश के चेहरे पर जरा भी खुशी नजर आई। नजरें झुका कर उदास चेहरे के साथ पलाश एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए। सोशल मीडिया पर पलाश का यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के तमाम रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: smriti mandhana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X