नंदिका द्विवेदी कौन हैं? स्मृति मंधाना को छोड़ इस कोरियोग्राफर पर फिदा थे पलाश? लोग बार-बार देख रहे फोटोज!

Palash Muchhal Smriti Mandhana Wedding Controversy: सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। यह एक हाई-प्रोफाइल शादी मानी जा रही थी, लेकिन अचानक इसे टाल दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार नए दावे और चर्चाएं शुरू हो गईं। इन्हीं चर्चाओं के बीच एक नया नाम सामने आया-नंदिका द्विवेदी, जो एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं।
शादी क्यों टली? सोशल मीडिया पर आए बड़े दावे
सबसे पहले विवाद तब बढ़ा जब मॉडल मैरी डी'कोस्टा ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए। उन्होंने दावा किया कि पलाश उनसे फ्लर्ट कर रहे थे और मिलने की बात कर रहे थे। इसके बाद Reddit पर एक और पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने कहा कि पलाश ने उनसे गंदी बातें करने की कोशिश की।
इन्हीं चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया यूज़र्स ने दावा किया कि शादी टूटने की वजह एक कोरियोग्राफर है और उनका नाम माना गया नंदिका द्विवेदी।
Reddit पर क्या दावा किया गया?
एक Reddit यूज़र ने बहुत लंबा पोस्ट लिखकर कहा- शादी से एक रात पहले पलाश और नंदिका को एक कॉम्प्रोमाइजिंग सिचुएशन में देखा गया। यह बात क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल ने देखी और फिर स्मृति को बताया। कहा गया कि स्मृति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर लड़ाई हुई। स्मृति के भाई ने पलाश से बहस की और पलाश को हल्की चोट आई। पलाश के पिता को भी तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। अगली सुबह मेहमानों से कहा गया कि शादी स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से रद्द हुई है।
Reddit पोस्ट में यह भी लिखा गया कि स्मृति इस घटना से टूट गईं और उनकी दोस्तों ने उन्हें संभाला।
पोस्ट में दावा किया गया कि नंदिका विवाद बढ़ते ही वेन्यू से भाग गईं। लेकिन ध्यान रहे कि इनमें से किसी भी बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
आखिर कौन हैं नंदिका द्विवेदी?
आपको बता दें, नंदिका एक उभरती हुई डांसर, कोरियोग्राफर और इंस्ट्रक्टर हैं। उन्होंने पियूष भगत और शाजिया समजी जैसे बड़े कोरियोग्राफर्स के साथ काम किया है। वह Tere Piche म्यूजिक वीडियो में लीड डांसर थीं। वह बोस्को डांस टीम का हिस्सा थीं और शादी से पहले पलाश को डांस सिखाने के लिए उन्हें चुना गया था। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि वह मुंबई में रहती हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BCom और IMT गाज़ियाबाद से MBA किया है।
सोशल मीडिया पर सिर्फ यही कहा जा रहा है कि चूंकि वह पलाश को ट्रेन कर रही थीं, इसलिए उनका नाम विवाद में घसीटा जा रहा है। लेकिन कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विवाद कहां तक पहुंचा?
अभी तक ना स्मृति मंधाना, ना पलाश मुच्छल और ना ही नंदिका द्विवेदी तीनों में से किसी ने भी कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर सिर्फ अफवाहें और बिना सबूत वाले दावे फैल रहे हैं। उधर फैंस स्मृति मंधाना के लिए चिंता जता रहे हैं और उनकी टीममेट्स reportedly इस समय उनका पूरा साथ दे रही हैं।
सच क्या है? क्या वाकई नंदिका का इस विवाद से कोई लेना-देना है? शादी क्यों टूटी? इन सवालों का जवाब अभी किसी के पास नहीं है, क्योंकि आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल केवल सोशल मीडिया की बातें और Reddit पोस्ट्स ही वायरल हो रही हैं, जिनकी सच्चाई साबित नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












