शादी टूटते ही विवादों में फंसे Palash Muchhal, 40 लाख के फ्रॉड का लगा आरोप तो सफाई में कही ये बात

Palash Muchhal Rs 40 Lakh Fraud Controversy: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। महाराष्ट्र के सांगली में उन पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। यह मामला उस वक्त सामने आया है, जब हाल ही में भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी शादी टूटने की खबरें आई थीं।

Palash Muchhal Rs 40 Lakh Fraud Controversy

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांगली के रहने वाले विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में विज्ञान ने दावा किया है कि उनकी पहली मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता के जरिए हुई थी। यह मुलाकात 5 दिसंबर 2025 को हुई थी।

फिल्म में इनवेस्ट करने का दिया ऑफर

शिकायत के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान पलाश ने अपनी आने वाली फिल्म 'नजरिया' में इनवेस्ट करने का प्रपोजल दिया था। पलाश ने कहा था कि अगर विज्ञान इस फिल्म में पैसे लगाते हैं, तो फिल्म के OTT पर रिलीज होने के बाद उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा, विज्ञान को फिल्म में एक रोल देने का भी वादा किया गया था।

40 लाख तक इनवेस्टमेंट कैसे बढ़ा?

बताया जा रहा है कि शुरुआती बातचीत के बाद पलाश और विज्ञान की दो बार और मुलाकात हुई। इसके बाद मार्च 2025 तक विज्ञान माने ने धीरे-धीरे इस प्रोजेक्ट में कुल 40 लाख रुपये का निवेश कर दिया।

न फिल्म पूरी हुई, न पैसा वापस मिला

शिकायत में यह भी कहा गया है कि लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद फिल्म पूरी नहीं हुई। जब विज्ञान ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें कोई ढंग का जवाब नहीं मिला। आरोप है कि बाद में पलाश ने विज्ञान का फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

पलाश मुच्छल की सफाई

पूरे विवाद पर पलाश मुच्छल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। पलाश का कहना है कि यह सब उनकी इमेज खराब करने की नीयत से किया जा रहा है।

कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी

पलाश ने यह भी साफ किया कि वह इस मामले को हल्के में नहीं लेंगे। उनके मुताबिक, उनके वकील श्रेयांश मितरे सभी कानूनी विकल्पों पर काम कर रहे हैं और इस विवाद को कानून के जरिए सुलझाया जाएगा।

फिलहाल जांच जारी

इस समय यह मामला पुलिस जांच के तहत है। एक तरफ शिकायतकर्ता अपने पैसे वापस पाने की मांग कर रहा है, तो दूसरी ओर पलाश मुच्छल इन आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं। आने वाले दिनों में जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: Palash Muchhal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X