25 लाख का विवाद या कुछ और? एक्स मंगेतर से जुड़े विवाद के बाद पलाश मुच्छल पर गंभीर आरोप, केस दर्ज
Palash Muchhal Case 25 Lakhs Investment: म्यूजिक इंडस्ट्री एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि म्यूजिशियन और डायरेक्टर पलाश मुच्छल कानूनी विवादों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ सांगली में एक गंभीर शिकायत दर्ज हो गई है। इसमें पैसे की लेनदेन से लेकर जाति सूचक टिप्पणी को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब उनकी निजी जिंदगी पहले से ही काफी चर्चा में बनी हुई है। अब यह विवाद और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी की माने तो सांगली निवासी विज्ञान माने द्वारा आरोप लगाया गया है कि पलाश ने उनसे एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर 25 लाख रुपए लिए थे। खबरों के अनुसार इस पैसे को नजरिया नाम की फिल्म के लिए लिया गया था।
विज्ञान माने के मुताबिक उन्हें फिल्म में रोल देने का भी वादा किया गया था और यह तय किया गया था की फिल्म रिलीज होने के बाद में निवेश की रकम के साथ में मुनाफा भी वापस किया जाएगा। लेकिन अब पलाश पर आरोप लगाया जा रहा है कि यह फिल्म कभी बनी ही नहीं और जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उनको टाल दिया गया।
पैसे मांगने पर बढ़ा विवाद
शिकायत में आगे बताया गया कि कई बार पैसे वापस भी मांगे गए तो पलाश ने साफ तौर पर इसको लेकर इनकार कर दिया था। इसके बाद में मामला और भी ज्यादा बढ़ गया था और उन्होंने पुलिस का भी रुख किया था। खबरों के अनुसार विज्ञान माने द्वारा आरोप लगाया गया था कि एक मुलाकात के दौरान जब वह पैसे मांगने के लिए गए थे तो उनके साथ में अपमानजनक व्यवहार हुआ था।
जातिसूचक टिप्पणी का भी आरोप
इसके अलावा पलाश पर गंभीर आरोप लगाए गए और बताया गया कि जातिसूचक गालियों का भी इस्तेमाल किया गया। शिकायत की माने तो 22 नवंबर 2025 को सांगली के एक फार्महाउस में मुलाकात हुई। यहीं पर पलाश ने कथित तौर पर इस व्यक्ति पर जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। जिसकी वजह से अत्याचार अधिनियम के जरिए के दर्ज भी किया गया है। पुलिस ने शिकायत को दर्ज किया है और मामले की भी जांच शुरू हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications