पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के साथ अब खुलेआम कर दी ऐसी हरकत, क्रिकेट के साथ सारी तस्वीरें...
Palash Muchchal Smriti Mandhana: म्यूजिशियन पलाश मुच्छल एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। ये आरोप अभिनेता और निर्माता विज्ञांन माने ने लगाए हैं, जिन्हें क्रिकेटर स्मृति मंधाना का करीबी दोस्त बताया जाता है।

इसी बीच पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्मृति मंधाना के साथ की कई तस्वीरें और पोस्ट हटा दी हैं। 24 जनवरी तक ये तस्वीरें उनके अकाउंट पर थीं। इनमें जन्मदिन की बधाई, त्योहारों की शुभकामनाएं और साथ बिताए पलों की तस्वीरें शामिल थीं।
खबरों के मुताबिक, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई, जिस वजह से मुख्य समारोह टाल दिया गया था।
मामला तब और बढ़ गया जब विज्ञांन माने ने दावा किया कि पलाश मुच्छल को एक दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात को लेकर स्मृति के दोस्तों ने पलाश के साथ मारपीट की।
विज्ञांन माने ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। इन आरोपों के बाद पलाश मुच्छल ने कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके वकील ने विज्ञांन माने को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।
पलाश मुच्छल का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए गए हैं। अब यह मामला अदालत में है।


Click it and Unblock the Notifications











