पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को शादी से एक रात पहले किया चीट? चैट के स्क्रीनशॉट होने लगे वायरल

Palash Muchchal Cheating On Smriti Mandhana: फिल्ममेकर और सिंगर पलाश मुच्छल की 23 नवंबर को सांगली में क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी होने ही वाली थी कि उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को आए हार्ट अटैक के कारण उनके शादी की रस्मों को आनन फानन में रोकना पड़ा। 24 नवंबर को पलाश की बहन पलक मुच्छल ने बताया कि शादी फिलहाल टाल दी गई है।
शादी रुकने की वजह यह बताई गई कि स्मृति मंधाना के पिता अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। बाद में खबर आई कि पलाश भी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है। इसके बाद स्मृति मंधाना ने पलाश के साथ इंस्टाग्राम से अपनी शादी की रस्मों की सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं। ये बात फैंस को दिल को काफी चुभी। अब रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि पलाश मुच्छल स्मृति को चीट कर रहे थे और शादी से एक रात पहले वो रंगे हाथ पकड़े गए जिसके कारण हाई वोल्ट ड्रामा हुआ।
इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक महिला ने पलाश के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर दिए, जो तेजी से वायरल हो गए। चैट में पलाश कथित तौर पर उस महिला से दोस्ताना और कुछ फ्लर्ट करते हुए बातें कर रहे थे। उन्होंने उसे स्विमिंग, स्पा और सुबह जल्दी वर्सोवा बीच पर मिलने का भी सुझाव दिया था। हालांकि फिल्मीबीट हिंदी इन स्क्रीनशॉट्स की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है।
स्क्रीनशॉट्स आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग पलाश की आलोचना करने लगे, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि इस समय परिवार को शांति से रहने देना चाहिए।
शादी क्यों टली?
शादी वाले दिन सुबह स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसी वजह से स्मृति ने फैसला लिया कि उनके ठीक होने तक शादी नहीं की जाएगी। इस दौरान स्मृति ने अपने सोशल मीडिया से प्रपोज़ल वीडियो और शादी से जुड़े सभी पोस्ट भी हटा दिए।


Click it and Unblock the Notifications












