..................... Palak Tiwari's rumour that she paid 75 crores for a photoshoot? Trolled after video surfaced - Hindi Filmibeat

Palak Tiwari ने एक फोटोशूट के लिए 75 करोड़? वीडियो सामने आते ही बुरी तरह ट्रोल, ये है सच्चाई..

palak tiwari

Palak Tiwari Photoshoot- पलक तिवारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आकर काफी पसंद की जाती हैं। उनके वीडियोज को लेकर चर्चा है और इस वक्त जो वीडियो सामने आ रहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

वीडियो में पलक तिवारी फोटोशूट करवाती हुई नजर आ रही हैं और कहा जा रहा है कि इस फोटोशूट के लिए अभिनेत्री ने 75 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। जी हां, जैसे ही वीडियो सामने आया और किसी ने फीस को लेकर खुलासा किया तो लोग हैरान हो गए हैं।

कई ऐसे लोग हैं जो कि इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। अगर आप भी ये समझ रहे हैं कि ये बात सच है तो रुक जाइए क्योंकि ऐसा किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है और ना पलक तिवारी ने इसको लेकर रिएक्ट किया है। किसी ने शरारत करते हुए इस वीडियो पर 75 करोड़ का फोटोशूट कहकर पोस्ट कर दिया है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट करते हुए ट्रोल किया है। एक ने लिखा, ''75 करोड़ का भुगतान कौन कर रहा है?'' एक ने लिखा, ''75 करोड़.. एक लिमिट तक फेंकना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''कौन इसको 75 करोड़ देगा।'' एक ने लिखा, ''बहुत खूबसूरत आप मुझे बहुत पसंद हैं आई लव यू।'' एक ने लिखा, ''फ़िर भी दीदी अच्छी नहीं लग रही जलपरी का मज़ाक उड़ा दिया है।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। हालांकि इस अफवाह से पलक तिवारी का कोई लेना देना नहीं है।

इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ता है नाम

बता दें कि पलक तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान से जुड़ता है। हाल ही में पलक और इब्राहिम दोनों को अलग-अलग कार में जाता देखा गया। इब्राहिम ने फिर अपनी कार से मुंबई का चक्कर लगाया। काम की बात करें तो पलक तिवारी को पिछली बार सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। वहीं इब्राहिम अली खान सरजमीन फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजोल नजर आने जा रही हैं। आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: palak tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X