Palak Tiwari- सलमान खान और संजय दत्त के साथ काम करने को लेकर ये क्या बोल गई पलक तिवारी?

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बनने वाली हैं और इस वक्त उनको लेकर कई तरह के खबरें सामने आ रही है। बता दें कि वो चर्चा का हिस्सा हैं और कई बार अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस वक्त पलक का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने सलमान खान और संजय दत्त को लेकर दिया है।
पलक तिवारी ने कुछ ऐसा कहा है जोकि काफी मजेदार है। इस दौरान वो एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात कर रही थीं। उन्होने कहा, "मैं जिस तरह के लोगों के साथ काम कर रही हूं, मेरा मकसद स्क्रीन स्पेस के लिए लड़ना नहीं है,
बल्कि सीखना और ये जानना है कि क्या गलत कर रही हूं। मैं सेट पर सिर्फ स्पंज बनकर रह गई हूं। एक चीज जो आप सलमान सर और संजय सर से सीख सकते हैं कि जब किसी को चमकना होता है तो वे ऐसा तब भी कर सकते हैं जब स्क्रीन पर हजारों लोग हों।
सलमान सर ने मुझसे कहा कि मुझे स्क्रीन पर लोगों की संख्या के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन मैं अपना काम कैसे करता हूं क्योंकि इससे सीन पर फर्क पड़ेगा।''
इसके अलावा पलक तिवारी का कहना था कि सलमान सर और संजय दत्त सर के साथ काम करने के लिए वो कुछ भी छोड़ सकती हैं। ईद 2023 में पलक तिवारी किसी का भाई किसी की जान में एक अहम किरदार के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म शहनाज गिल भी खास रोल में होंगी।


Click it and Unblock the Notifications