एक फिल्म करते ही बढ़े पलक तिवारी के नखरे, सुपरस्टार हीरो के भाई को सरेआम किया इग्नोर

Palak Tiwari Viral Video: सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने स्टाइलिश लुक से चौंका देने में कभी असफल नहीं होती हैं। वह हाल ही में एक खूबसूरत ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। लेकिन वो अपने आउटफिट से ज्यादा अपने एटीट्यूड की वजह से चर्चा में आईं।
पलक का एक हालिया वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा सबका ध्यान खींचा वह था उनका 'रवैया'। क्लिप में उन्हें ईशान खट्टर को नजरअंदाज करते और उन्हें 'एटीट्यूड दिखाते' हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, उनमें से एक ने लिखा, "इसके अंदर कितना एटीट्यूड है और वो कितना विनम्र है।" दूसरे ने कहा, "यह एटीट्यूड नहीं है कि वह परेशान हो गई, मुझे लगता है कि कुछ व्यक्तिगत कारण हैं।"
उन दोनों के लुक की बात करें तो पलक ने खूबसूरत वन शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने अपने बालों को लूज बन में बांध रखा है और ड्रेस का एक हिस्सा अपने हाथ से उठा रखा है। वहीं दूसरी तरफ ईशान ने ऑफ व्हाइट टोन में एथनिक जैकेट और पैंट पहनी हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही वो एंटर होते हैं, पलक सिर झुकाए खड़ी होती है और उनकी तरफ नहीं देखती है। ईशान आगे बढ़ते हैं और उन्हें जाने के लिए रास्ता देते हैं तो वो बिना देखे 'थैंक्यू' बोलकर वहां से चली जाती हैं। कई लोगों को पलक का ईशान के प्रति ये रुखा व्यवहार पसंद नहीं आया।
बता दें कि पलक तिवारी को लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि पलक तिवारी ने अपना डेब्यू 'किसी का भाई किसी की जान' से किया है और इसको फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े और शहनाज गिल जैसे सितारे नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











