..................... Palak Tiwari thanked Salman Khan like this, Megastar wishes her on Birthday! पलक तिवारी सलमान खान बर्थडे विश - Hindi Filmibeat

Palak Tiwari ने Salman Khan को ऐसे कहा शुक्रिया, मेगास्टार ने किया था ये बड़ा काम!

salman khan, palak tiwari

मेगास्टार सलमान खान से जब भी किसी का नाम जुड़ता है वो रातों रात स्टार बन जाता है। काफी कम बार देखा जाता है कि सलमान खान किसी के लिए कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर करते हैं। लेकिन इस वक्त उन्होने सिंड्रेला गर्ल पलक तिवारी को जन्मदिन पर विश किया है। जी हां, श्वेता तिवारी की बेटी पलक चर्चा में हैं और इसका कारण सलमान खान हैं, उन्होने जन्मदिन पर पलक को अपने अंदाज में विश किया था।

हालांकि पलक अपना जन्मदिन 8 अक्टूबर को मनाती हैं लेकिन सलमान खान ने उनको एक दिन बाद विश किया था। सलमान खान ने इस दौरान पलक की एक तस्वीर साझा की थी और इस पर लिखा था,

"आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... पलक तिवारी"। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया लोग लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने ये पूछा, लगता है सलमान भाई के साथ पलक नजर आने वाली हैं?

अब पलक का तिवारी का जवाब भी खबरों का हिस्सा है, उन्होने कमेंट सेक्शन में तो सलमान खान को जवाब दिया ही, साथ ही इंस्टा स्टोरी पर भी सलमान खान के पोस्ट को साझा करते हुए धन्यवाद कहा है।

पलक तिवारी ने लिखा, ''थैंक यू सो मच सर।'' इसके साथ साथ उन्होने हार्ट इमोजी भी साझा किए हैं। खबरें हैं कि पलक तिवारी.. सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि वो काफी मशहूर हैं और अपनी तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X