श्वेता तिवारी के इंटिमेट सीन देख बेटी पलक तिवारी के उड़ गए थे होश, क्लिप देख बोलीं- मां तुमने तो...

टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। बता दें कि श्वेता तिवारी भले ही आज टीवी सीरियल में ना के समान नजर आती हों, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से आए दिनों हेडलाइन में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस को अपनी निजी जिंदगी और अपने काम को लेकर बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था।
डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं श्वेता
वैसे तो श्वेता अपने काम से काफी खुश रहती हैं, लेकिन एक बार शूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वह फूट-फूट के रोने लगीं। उन्हें डर लगने लगा था कि अगर यह फिल्म रिलीज हुई और अगर यह वीडियो बेटी और मां ने देख लिया तो क्या होगा। इस वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थीं।
बोल्ड सीन दे पछताईं श्वेता
टीवी सीरियल में संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली श्वेता तिवारी ने 'हम तुम एंड देम' नाम की सीरीज से ओटीटी पर कदम रखा। यह सीरीज साल 2019 में आई थी। इस सीरीज में श्वेता तिवारी ने बेहद ही बोल्ड सीन्स निभाए थे। जब भी वह कोई बोल्ड सीन और इंटिमेट सीन करतीं तब उन्हें बाद में बहुत पछतावा होता। वह वैनिटी में वह फूट-फूट रोती थीं।
इंटिमेन सीन देने के बाद खूब रोई थीं श्वेता
श्वेता ने अपने इन सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी अपने एक्सपीरियंस का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने बाल छोटे करवाए थे। इंटीमेट सीन दिए थे। मुझे लगा था कि मुझमें ये सब करने की हिम्मत नहीं है। मैं कई बार नर्वस हो जाती थी। फिर वैनिटी में जाकर खूब रोती थी। श्वेता ने कहा कि मुझे ये सब करके ऐसा लगने लगा था कि शायद मैंने कोई गलती कर दी है, लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि इस सीरीज की वजह से मैं कंफर्ट जोन से बाहर निकल पाई हूं।
क्लिप देखकर पलक का ऐसा था रिएक्शन
श्वेता ने आगे कहा कि मुझे यह सोचकर बहुत डर लगता था कि उनकी बेटी पलक यह सब देखकर क्या बोलेगी ? वो मेरे बारे में क्या सोचेगी ? फिर जब ट्रेलर रिलीज हुआ तब सब पलट गया। दरअसल उस क्लिप को देखने के बाद बेटी पलक ने श्वेता की खूब तारीफ की। पलक ने कहा-वाह मां तुमने तो कमाल कर दिया। शानदार बहुत बढ़िया।


Click it and Unblock the Notifications











