..................... Palak Tiwari के साथ सेट पर कैसा था Salman Khan का रवैया Palak Tiwari says Salman Khan was like Father on Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan set! - Hindi Filmibeat

Palak Tiwari के साथ सेट पर कैसा था Salman Khan का रवैया, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

salman khan, palak tiwari

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा है और इस फिल्म की खास बात ये है कि सलमान खान के अलावा भी ढेरों सितारे नजर आने वाले हैं और कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि पहली बार कैमरे के सामने होंगे। इस लिस्ट में पलक तिवारी भी शामिल हैं। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं और देखना ये है कि शुरुआत इसकी कैसी होती है।

हालांकि फिल्म से पहले अभिनेत्री का बयान काफी चर्चा में है जो कि उन्होने सलमान खान को लेकर दिया है। उन्होने बताया है कि सलमान खान व्यवहार फिल्म के सेट पर उनके साथ कैसा था? पलक की मानें तो सलमान खान के अंदर उनको उनके पिता दिखते थे और वो पलक का काफी ध्यान रखते थे।

पलक ने कहा, 'बॉलीवुड के एक पिलर की तरह हैं वो, मुझे लगता था कि उनके साथ एक ही सेट पर होना काफी कठिन होने वाला है और हर समय मुझे इस बात की घबराहट होगी, लेकिन वो सेट पर एक पिता की तरह रहते हैं। उन्होंने हमारे खाने-पीने का बहुत ख्याल रखा।'

इसके अलावा पलक ने ये भी कहा कि, ''मेरी मां निश्चिंत थीं और उनको पता था कि मेरा ख्याल रखा जाएगा क्योंकि सेट पर सलमान खान। इसलिए वो कभी फोन नहीं करती थीं।'' पलक तिवारी का ये बयान खबरों का हिस्सा है और फैंस उनके इस बयान पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल भी अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। ये फिल्म इस ईद पर रिलीज होने वाली है और इसके लिए उनके फैस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X