..................... Palak Tiwari reveals how Aryan Khan is in real life, says- He’s exactly how he seems पलक तिवारी ने खोली आर्यन खान की पोल, बताया रियल लाइफ में कैसे हैं शाहरुख खान के लाडले। - Hindi Filmibeat

पलक तिवारी ने खोली आर्यन खान की पोल, बताया रियल लाइफ में कैसे हैं शाहरुख खान के लाडले

aryan khan palak

Palak Tiwari on Aryan Khan: टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। उन्होंने पहले हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' से लोगों का दिल जीत लिया था। पलक तिवारी कई बार इब्राहिम अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।

अब पलक तिवारी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बारे में खुलकर बात की है। पलक तिवारी और आर्यन खान हाल में कई बार पार्टी में पापाराजी द्वारा क्लिक किए गए हैं। जब पलक तिवारी से उनके और आर्यन की इमेज के बारे में पूछा गया कि, शायद ही कभी तस्वीरों में मुस्कुराते नजर आते हैं।

सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने आर्यन खान के बारे में कहा- 'वो बिल्कुल वैसा ही है जैसा दिखता है। वो कम बोलता है लेकिन प्रभावी बात करता है और फिर चला जाता है। वो वैसा ही है। वो बहुत ही स्वीट और अच्छा है। आर्यन हमेशा पार्टीज में भी खुद में ही रहता है। अगर आप उससे बात करना चाहते हैं तो वो आपसे बात करेगा लेकिन ऐसे वो शांत किस्म का शख्स है।'

इससे पहले पलक तिवारी ने अपने चेहरे को छिपाने के वाक्ये पर भी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वो और इब्राहिम अली खान अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ पार्टी में थे और वो खुद का चेहरा सिर्फ अपनी मां श्वेता तिवारी की वजह से छिपा रही थीं क्योंकि उन्होंने उनसे झूठ कहा था। साथ ही इब्राहिम के साथ लिंक अप की खबरों को उन्होंने निराधार बताया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा 'द वर्जिन ट्री' में भी नजर आएंगी। 22 वर्षीय पलक तिवारी की अभी से ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। साथ ही, अब वो बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं और हर किसी की निगाहें उन पर टिकी हुई है।

Read more about: palak tiwari bollywood aryan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X