श्वेता तिवारी को ज़रा भी नहीं था बेटी पर भरोसा, पलक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी की जानी मानी और मशहूर अभिनेत्री कहीं जाने वाली श्वेता तिवारी की खूबसूरती के हर तरफ चर्चा बने रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों उनकी बेटी पलक तिवारी काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने 22 साल की उम्र में ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन अब हाल ही में पलक तिवारी ने अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ अपनी बोर्डिंग को लेकर कुछ बातें बताई जो कि काफी हैरान कर देने वाली थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां उन पर भरोसा नहीं करती है।
पलक की मां को उनपर नहीं था ज़रा सा भी भरोसा
दरअसल आपको बता दें कि पलक तिवारी नहीं टाइम के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां को लेकर काफी कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। पलक तिवारी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मेरी मां और सभी पेरेंट्स के मुकाबले काफी अलग है और उनसे ज्यादा स्ट्रिक्ट भी हैं। जब मैं छोटी थी तो उन्हें लगता था कि मैं कुछ भी ठीक से नहीं कर सकती। हालांकि मैं इस बात के लिए उन्हें कभी भी दोषी नहीं ठहराती। क्योंकि उस समय उन्हें मुझ पर जरा भी भरोसा नहीं था। लेकिन मैंने अपनी मां का धीरे-धीरे विश्वास जीता और उन्हें यकीन भी दिलाया। मैं एक परफेक्ट बच्ची तो नहीं हूं, लेकिन इतनी भी खराब नहीं हूं।"
श्वेता तिवारी ने बेटी पलक को दी चेतावनी
पलक तिवारी ने इसी इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी मां श्वेता तिवारी ने ये बात तक कह दी थी कि नाक मत कटवा आना। पलक तिवारी बताती है कि "मां ने मुझसे कहा था कि नाक कटवा कर मत आना। मेरी मां बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पाती है। लेकिन फिर भी अगर कोई भी बात उन्हें मेरी समझ नहीं आती है तो वह मुझे कभी भी जज नहीं करती हैं। वह मुझे हमेशा रिलैक्स रहने को कहती हैं।"
पलक तिवारी का वर्कफ्रंट
अगर हम पलक तिवारी के करियर पर नजर डालते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। जिसके बाद में पलक तिवारी को हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' में भी देखा गया। यह गाना यूट्यूब पर भी ट्रेंड में आ गया था। लेकिन अब कुछ वक्त पहले यह पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications