..................... Palak Tiwari made a big disclosure about Salman khan, said, 'Girls had to wear full clothes on the sets of the film' - Hindi Filmibeat

Salman Khan: पलक तिवारी ने सलमान को लेकर किया खुलासा, कहा, 'फिल्म के सेट पर लड़कियों को पहनने थे पूरे कपडे़

Salman Khan

Salman Khan:सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पलक तिवारी की बेटी ने फिल्म शूटिंग के दौरान सेट के माहौल को लेकर बात की है। पलक ने बताया है कि सलमान खान ने सेट पर सब फीमेल कलाकारों को लेकर नियम लागू किया था कि उनको पूरे कपड़े पहनने हैं।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड के भाईजान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फैंस अभिनेता की इस एक्शन पैक्ड फिल्म का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ ही बहुत से नए कलाकार भी देखने को मिलेंगे।

इन सबके बीच में अब पलक ने सलमान खान के साथ काम करने के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी फिल्मों पर काम करने वाली सभी एक्ट्रेस पर एक 'नियम' लागू होता है। एक साक्षात्कार में, पलक ने खुलासा किया कि 'किसी का भाई किसी की जान' पहली बार नहीं है, जब उन्होंने सलमान के साथ काम किया है।

पलक ने बताया कि, 'मेरी मां रोई नहीं, और यह अच्छी बात है। वह काफी शांत थीं क्योंकि उन्हें पता था कि मैं सलमान सर के सेट पर हूं। वह शांत थीं। वह सलमान सर से बहुत खुश हैं, क्योंकि हर देसी मां की तरह वह हमेशा मेरे पहनावे को लेकर बहुत आलोचनात्मक रही हैं। जब मैं अंतिम पर सलमान सर के साथ एड-इंग कर रही थी, तो सलमान सर का एक नियम था कि उनके सेट पर हर लड़की पूरे कपड़ों में होनी चाहिए।'

पलक के मुताबिक, 'सलमान सर एक ट्रेडिशनल हैं। वह कहते थे जो पहनना है पहनो। लेकिन वह यह भी पसंद करते है कि मेरी लड़कियां हमेशा सुरक्षित रहें। अगर सेट पर ऐसे आदमी हैं, जिन्हें वह व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं, तो वहां वह हर किसी पर भरोसा नहीं करते थे। उनके मुताबिक लड़की को हमेशा सुरक्षित रहना चाहिए।'

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X