..................... Salman Khan के स्ट्रिक्ट ड्रेस रूल पर झूठ बोल रहीं थीं पलक तिवारी? शहनाज गिल ने किया ये खुलासा? Palak Tiwari lying about Salman Khan's strict dress rule? Shehnaaz Gill made this disclosure? - Hindi Filmibeat

Salman Khan के स्ट्रिक्ट ड्रेस रूल पर झूठ बोल रहीं थीं पलक तिवारी? शहनाज गिल ने किया ये खुलासा!

palak tiwari, shehnaaz gill

किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है और लगातार फिल्म के सितारे इसको लेकर प्रमोशन कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और ईद पर उनकी फिल्म को लेकर धमाका काफी तगड़ा होता है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट होती है तो कई तरह के किस्से भी सामने आते रहते हैं।

ऐसा ही एक बयान कुछ समय से खबरों का हिस्सा है कि सलमान खान सेट पर किसी लड़की को बोल्ड या डीप नेक लाइन वाले कपड़े नहीं पहनने देते थे। इसका खुलासा पलक तिवारी ने किया था और उनके इस बयान के सामने आने के बाद सलमान खान को लेकर कई तरह की बातें हुई थीं।

हालांकि अब शहनाज गिल ने भी एक खुलासा करते हुए जो बताया है वो काफी चौकाने वाला है क्योंकि उनकी मानें तो ऐसा कोई नियम वहां पर नहीं बना हुआ था। जी हां, शहनाज गिल ने बताया कि उन्होंने प्रमोशन के दौरान एक 'बहुत सेक्सी' ड्रेस पहनी है और सलमान खान उन्हें प्रेरित करते रहते रहे।

जी हां, शहनाज का कहना था कि "ऐसा कुछ नहीं है, मैंने प्रमोशन के दौरान एक बहुत ही सेक्सी ड्रेस पहनी थी। सलमान सर मुझे प्रेरित करते रहते हैं और कहते हैं कि तुम अपने करियर में आगे बढ़ोगी।''

इसके बाद लोगों का कहना है कि पलक तिवारी सच कह रहीं थीं या नहीं? हालांकि सच क्या है वो इन सितारों को ही पता होगा। लोगों का कहना है कि सलमान खान ने जब प्रमोशन के दौरान किसी को ड्रेस पहनने से नहीं रोका तो सेट पर क्यों रोकते हैं।

हालांकि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। पलक तिवारी को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपने सेक्सी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X