Video: पलक और इब्राहिम साथ में निकले न्यू ईयर सेलिब्रेट करने, कैमरा देख दोनों ने छुपाया अपना चेहरा

Video: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं परंतु दोनों ही अपने रिश्ते को सबसे छुपाकर रखना चाहते हैं। ऐसा इसीलिए कहा जाता है कि क्योंकि जब जब दोनों साथ में नजर आते हैं तो मीडिया के सामने अपना चेहरा छुपा लेते हैं। ऐसा पहली बार नहीं कई बार हो चुका है। बीती रात भी ऐसा ही एक मंजर देखने को मिला जब पलक और इब्राहिम न्यू ईयर सेलिब्रेशन साथ में करने निकले थे।
पलक और इब्राहिम का साथ में न्यू ईयर-
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने वैसे तो कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की हैं परंतु जग जाहिर है कि दोनों रिश्ते में हैं।
सोशल मीडिया पर बीती रात का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का है। वीडियो में इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक ही कार के अंदर एक साथ देखा गया।
जैसे ही पैपराजी ने उन पर स्पॉटलाइट डाली दोनों ही सेलेब्स कैमरों से अपना चेहरा छिपाते नजर आए। तो इस तरह से ये साबित हो गया है कि इब्राहिम और पलक ने अपना न्यू ईयर साथ में सेलिब्रेट किया। परंतु इस तरह से पैपराजी से अपना चेहरा छुपाना फैंस को अच्छा नहीं लगा।
खैर दोनों हमेशा ही पैपराजी के सामने हमेशा ही अपना छुपाते रहते हैं जब जब दोनों साथ में होते हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस कपल को एक साथ देखा गया हो। उन्हें पार्टियों, संगीत कार्यक्रमों और डिनर डेट पर भी एक साथ देखा गया है।
बी-टाउन में सेलेब्स और उनके बच्चों के लिए किसी भी बात को राज रखना काफी मुश्किल है, खासकर उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में। अब इब्राहिम अली खान की पलक तिवारी को डेट करने की खबर आग की तरह फैल गई है।


Click it and Unblock the Notifications











