आलिया कश्यप की सगाई में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे रूमर्ड कपल 'पलक तिवारी- इब्राहिम अली खान', तस्वीरें वायरल

Palak Tiwari- Ibrahim Ali Khan: हिंदी मनोरंजन जगत में वर्तमान समय में रूमर्ड कपल इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के चर्चें तो हर तरफ देखने को मिल जाते हैं। दोनों कई बार पार्टी, मूवी डेट और डिनर के लिए जब भी साथ देखे जाते हैं फैंस इस रुमर्ड कपल को लेकर कई तरह की बातें करने लगते हैं। इन्ही सब खबरों के बीच अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई के दौरान फिर से दोनों को देखा गया। इब्राहिम और पलक दोनों काफी स्टाइलिश अंदाज में इस पार्टी में पहुंचे। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
फिल्मेकर अनुराग कश्यरप की बेटी की सगाई-
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने इसी साल 20 मई को अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई की थी। महीनों बाद अब कपल ने 3 अगस्त को मुंबई में अपनी सगाई की पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में सिनेमा जगत के सारे स्टारकिड्स और फेमस सितारें पहुंचे।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर कल्कि कोचलिन और ख़ुशी कपूर तक, कई सेलेब्स नव-सगाई जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पार्टी में शामिल हुए। सितारों से भरी इस महफिल में कई सारे खास लोगो भी मौजूद रहे। इस पार्टी की शान सुहाना खान और इब्राहिम अली को कहा जा रहा है, दोनों का काफी शानदार अंदाज देखने को मिला।
आलिया की सगाई में इब्राहिम और पलक-
आलिया कश्यप की सगाई में कई सारे सेलेब्स के बीच जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे हैं वो हैं सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी। रूमर्ड कपल के तौर पर हमेशा ही सुर्खियां बटोरने वाले इब्राहिम और पलक का स्टालिश अंदाज इस पार्टी में सामने आया।
रूमर्ड कपल इब्राहिम और पलक पार्टी में भले ही अलग अलग कार से अलग अलग समय पहुंचे पर फिर भी दोनों को लेकर कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो पार्टी के लिए पलक ने देसी लुक चुना, वह हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, और इब्राहिम शाही लग रहे थे क्योंकि उन्होंने जोधपुरी पोशाक ब्लैक ब्लेज़र और व्हाइट पैंट पहना था।
सोशल मीडिया पर यूर्जस की प्रतिक्रियाएं-
जैसे ही पलक और इब्राहिम के सगाई में पहुंचने के वीडियो सामने आए, प्रशंसकों ने उन पर तुरंत प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, "इब्राहिम हॉट लग रहे हैं।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "वह बिल्कुल सैफ जैसा दिखता है।" एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, "पलक और इब्राहिम सबसे अच्छी जोड़ी।" इस तरह से कई सारी टिप्पणियां अभी भी फैंस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











