इब्राहिम अली खान की फैमिली के साथ वेकेशन पर जा रही हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड, लोग बोले- कुछ तो पक रहा है...

Palak Tiwari goes on vacation with Saif Ali Khan's family: बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस और अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari)। आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वे कभी अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी वे इब्राहिम अली खान (Ibrahim ali khan) के साथ क्वीलिटी टाइम बिताती दिखती हैं। वहीं हाल ही में पलक तिवारी को इब्राहिम अली खान की फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर एक ही समय पर स्पॉट किया गया है। फैन्स ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि पलक सैफ की फैमिली के साथ वेकेशन पर जा रही हैं।
कैजुअल लुक में नजर आए सितारे
बता दें कि जहां पलक तिवारी ब्लैक टॉप और लोअर में नजर आ रही हैं। आखों पर काला चश्मा और स्पोर्ट्स शूज में वे काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं इब्राहिम अली खान व्हाइट शर्ट, जींस और गॉगल्स लगाए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इब्राहिम अली खान के साथ उनकी मां अमृता सिंह भी दिख रही हैं। वह भी कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। बता दें कि सारा अली खान को बीती रात ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इसे देख फैन्स उम्मीद लगा रहे हैं कि सभी वेकेशन के लिए निकले हैं। फैन्स सितारों की लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कई बार साथ में आ चुके हैं नजर
बता दें कि इब्राहिम और पलक को कई बार साथ में देखा जा चुका है। एक बार तो पलक तिवारी ने अपना मुंह ही छिपा लिया था। जिसके बाद से ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। इसके बाद दोनों को सिनेमाघर और रेस्टोरेंट में भी जाते देखा गया है। माना जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो पलक और इब्राहिम ही बता सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications