पलक तिवारी संग देर रात सड़क पर हुआ ऐसा हादसा, VIDEO देख फूटा फैन्स का गुस्सा

Palak Tiwari Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना हुकुम का इक्का जमा चुकीं पलक तिवारी इन दिनों अपने लव रिलेशन को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बड़े इवेंट्स के साथ-साथ पब्लिक एरिया में भी खूब नजर आती हैं।
कभी वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान के साथ मूवी देखने जाती हैं तो कभी रेस्टोरेंट में नजर आती हैं। इस दौरान पलक तिवारी (Palak Tiwari) के लुक्स की भी जमकर तारीफ की जाती है। क्योंकि जब भी पलक पब्लिक एरिया में नजर आती हैं उनका स्टाइल सबसे हटके होता है। इसीलिए पैपराजी पलक की एक तस्वीर के लिए घंटों रेस्टोरेंट के बाहर उनका इंतजार करते हैं।
गिरते गिरते बचीं पलक तिवारी
वहीं हाल ही में पलक तिवारी (Palak Tiwari) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी ब्लैक और व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। पलक जैसे ही रेस्टोरेंट बाहर निकलती हैं उनका पैर फिसल जाता है जिसके बाद वहां खड़ा एक शख्स पलक का हाथ पकड़कर उन्हें संभालता है, लेकिन लड़के का इस तरह पलक को पकड़ना उन्हें अच्छा नहीं लगता है। क्योंकि लड़के के हाथ में सिगरेट होती है और उसी हाथ से वह पलक का हाथ पकड़ता है। पलक तिवारी के चेहरे के एक्सप्रेशन ही बदल जाते हैं। बता दें कि पलक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
पलक का वीडियो देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पलक बहुत ही अन-कंर्फटेबल हो रही है। वहीं दूसरे ने लिखा- हद हो गई वो लड़का उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- उसका हील्स की वह से बैलेंस बिगड़ गया है, लेकिन अब लोग पलक को नशेड़ी और ना जाने क्या-क्या कह देंगे। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











