..................... Palak Tiwari Confirmed her relationship with saif ali khan son Ibrahim ali khan, photos viral - Hindi Filmibeat

Palak Tiwari ने सैफ अली खान के बेटे Ibrahim संग रिलेशनशिप किया कंफर्म! सोशल मीडिया पर सामने आईं ये तस्वीरें...

Palak Tiwari

Palak Tiwari and saif ali khan son Ibrahim ali khan Maldives Photos Viral: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपनी खूबसूरती के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, पलक तिवारी को कई बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान संग कभी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया जाता है तो कभी सिनेमाहॉल के बाहर देखा जाता है।

मालदीव में इस तरह वेकेशन मनाती दिखीं पलक
लेकिन इन दिनों तो दोनों के वेकेशन फोटोज ने धूम मचा दी है। जी हां, बीते दिन पलक तिवारी मालदीव गई हुई थीं जहां से उनके खूबसूरत फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छा गए। ब्लैक बिकिनी में पलक तिवारी बोल्ड लुक्स में तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है और वह कई स्टोरीज भी लगा रही हैं। जिनमें कभी वह डिनर डेट पर जाती नजर आ रही हैं तो कभी वह एक्टिविटी करती दिख रही हैं।

पलक के बाद इब्राहिम ने शेयर कीं तस्वीरें
पलक के बाद सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं जहां देखा जा सकता है कि इब्राहिम अली खान कभी पूल में नहाते दिख रहे हैं तो कभी वह समंदर किनारे खूबसूरत नजारे के बीच डिनर करते नजर आ रहे हैं। वहीं इब्राहिम अली खान से मिलती जुलती तस्वीरें पलक तिवारी ने शेयर की हैं। एक ही समय पर एक जैसे लोकेशन की तस्वीरें देख लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ में ही वेकेशन पर गए हैं।

दोनों की तस्वीरें देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की इन तस्वीरों को देख यूजर्स ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या दोनों में मालदीव वेकेशन पर गए हैं तो वहीं दूसरे ने लिखा- क्या बात है लगता है कि पलक अब खुल्लम खुल्ला रिलेशन को कंफर्म कर रही है तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा- ये सब छोड़ो अब ये बताओ की शादी कब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X