पलक तिवारी ने तस्वीरें क्लिक करते हुए कर दी ये गलती, हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'मुझे लगा कपड़े ही नहीं...'

पलक तिवारी जिन्होने पिछले साल ही डेब्यू किया है इस वक्त ट्रोल हो रही हैं। उन्होने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें उन्होने ऐसी गलती कर दी की लोग भड़क गए और उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े करने लगे।
दरअसल पलक ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में उन्होने जो एंगल इस्तेमाल किया है वो लोगों को पसंद नहीं आया है। अगर आप उनकी पहली की तीन तस्वीरें देखेंगे तो लोगों का मानना है कि वो नेकेड लग रही हैं। इसी को लेकर उन्हे काफी खरी खोटी सुननी पड़ी है।
हालांकि इस दौरान उन्होने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जो कि शेल्डरलेस थी। पलक ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है, ''मैं स्पष्ट रूप से एक पर्यटक होने का आनंद लेती हूं।'' इसके बाद लोगों ने बिजली बिजली गर्ल की क्लास लगाई है।
एक ने लिखा है, ''एक मिनट के लिए 1 2 3 तस्वीर देख कर लगा नेकेड है।'' एक ने लिखा, ''पोस्ट डालना तो 1 बहाना है अपना जिस्म सब को दिखाना है।'' एक ने लिखा, ''मुझे आश्चर्य होने लगा था कि क्या आपने कपड़े नहीं पहने थे... चौथी तस्वीर तक।''
एक ने लिखा, ''खूबसूरत मुस्कान बहुत प्यारी परी।'' एक ने लिखा, ''तिल ने एकदम सही जगह ले ली है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन किसी भी तरह का जवाब पलक की तरफ से नहीं आया है। बता दें कि पलक तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
इस फिल्म से किया था डेब्यू
पलक तिवारी मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उन्होने सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। फिल्म में उनको काफी सराहा गया था। गौरतलब है कि पलक के साथ फिल्म में कई सितारे और नजर आए थे। अब देखना है कि वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं। फिलहाल उनको लेकर किसी तरह का कोई ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications