Palak Tiwari: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम संग डेट की खबरों पर पलक ने तोड़ी चुप्पी

Palak Tiwari

Palak Tiwari: बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हमेशा ही खबरों में रहती हैं। कुछ वक्त से पलक तिवारी इब्राहिम अली खान के संग डेट की खबरों को लेकर लाइमलाइट में थी, हाल ही में उन्होंने इस पर अपनी बात रखी हैं।

गौरतलब है कि, पलक सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। पलक को पहले हार्डी संधू के साथ म्यूजिक एल्बम 'बिजली-बिजली' में देखा जा चुका है।

पलक की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो, बीते दिनों पलक तिवारी को कई दफा सैफ अली खान और अमृता सिंह के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों कई पार्टियों में साथ देखे गए, जिसके बाद इनके डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं।

दरअसल पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को पिछले साल एक रेस्त्रां से बाहर निकल कार में बैठकर रवाना होते देखा गया था। उस दौरान पलक ने पैपराजी के कैमरों से अपनी शक्ल छिपाने की कोशिश की थी।

इसी को लेकर पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वह और इब्राहिम दोस्तों के साथ बाहर गए थे और उन्होंने अपना चेहरा इसलिए छिपाने की कोशिश की थी क्योंकि उन्होंने अपनी मां को दूसरी लोकेशन बताई थी।

वहीं, इब्राहिम अली खान संग रिलेशनशिप में होने के सवाल पर पलक तिवारी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'दो फिल्मों की शूटिंग ने मुझे जीवन में बहुत व्यस्त और संतुष्ट रखा है। यह मेरा एकमात्र फोकस है, और यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण है। मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती क्योंकि यह मेरे पेशे का एक हिस्सा है। मैं इसके बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं। जबकि प्यार की कभी गणना या भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है, इस स्तर पर मेरे लिए काम पहले गियर में है। काम के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है, इसलिए मैं अपनी पूरी एनर्जी उस पर लगा रही हूं।'

इस तरह से बहुत ही समझदारी के साथ पलक ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान संग अपने रिश्ते पर बात की और सच बता दिया। बता दें कि पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, साथ ही अपनी हसीन तस्वीरों और बोल्ड वीडियो से पहले ही तगड़ी फैन-फॉलोइंग बना चुकी हैं।

Read more about: palak tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X