..................... रिलेशनशिप में हैं Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? सैफ अली खान के बेटे पर एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा | Palak Tiwari breaks silence about her relationship with Saif Ali Khan's son Ibrahim Ali Khan - Hindi Filmibeat

रिलेशनशिप में हैं Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? सैफ अली खान के बेटे पर एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

palak-tiwari-breaks-silence-about-her-relationship-with-saif-ali-khan-s-son-ibrahim-ali-khan

Palak Tiwari on Ibrahim Ali Khan: पलक तिवारी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ शोबिज की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी जल्द ही सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि, बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही पलक की सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ रिलेशनशिप की खबरें उड़ चुकी हैं।

बीते साल दोनों को एक ही रेस्त्रां से एक साथ निकलते पैपराजी ने स्पॉट किया था, जहां पलक अपनी शक्ल छिपाते नजर आई थीं। उसके बाद से ही दोनों को लेकर कई तरह की अफवाहें शुरु हो गईं। बहरहाल, अब फिल्म के प्रोमोशन के दौरान पलक ने सभी अफवाहों पर जवाब दिया है।

इतने क्लोज नहीं, जितना लोगों को लगता है

एक इंटरव्यू के दौरान जब पलक से पूछा गया कि आपकी फिल्म का ट्रेलर देखकर इब्राहिम अली खान का क्या रिएक्शन रहा? तो पलक ने साफ तौर पर कहा, "हम कपल नहीं हैं। उन्हें पता था कि मैं फिल्म कर रही हूं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ खास नहीं कहा। हम ज्यादातर तभी बात करते हैं, जब कहीं सोशल गैदरिंग में मिलते हैं। हम दोस्त हैं, लेकिन इतने क्लोज नहीं, जितना लोगों को लगता है।"

इब्राहिम बहुत टैलेंटेड है

इब्राहिम अली खान भी जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इस बारे में पूछे जाने पर पलक ने कहा, "वह टैलेंटेड हैं और उनके अंदर बड़ा स्टार बनने का पोटेंशियल है। मैं दुनिया को यह देखने का इंतजार नहीं कर सकती।" इसके अलावा स्टार किड्स के बारे में बात करते हुए पलक ने कहा, "खुशी कपूर सबसे खास हैं। सुहाना मुझे कविताएं मुझे बहुत पसंद हैं। शनाया कपूर स्टाइलिश हैं।"

Read more about: palak tiwari ibrahim ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X